फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex scandal in president award winner Raigarh ashram

आश्रम में सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़, मचा हड़कंप

Wed, 11 Feb 2015 11:32 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
sex scandal in president award winner Raigarh ashram

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के एक दिन बाद एक आश्रम में सेक्स स्कैंडल का खुलासा होने से हड़कंप मच गया। जरूरतमंद बच्चों के लिए बनाए गए आश्रम में लड़कियों के शोषण का मामला पहले भी चर्चा में रहा है।

विज्ञापन


मामला रायगढ़ दिले का है। जहां स्थित आश्रम में नाबालिग लड़कियों को फोन पर अंतरंग बातें करने और यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद आश्रम की सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष भी आश्रम काफी दिनों तक चर्चा में रहा क्योंकि यहां से 9 लड़कियां भाग गईं थीं। चंद्रशेखर बाल सदन नाम के इस आश्रम को राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान लोगों के पास भेजती थी लड़कियां

sex scandal in president award winner Raigarh ashram

मामले ने तूल पकड़ा तो रायगढ़ के कलेक्टर मुकेश बंसल ने आश्रम की सुपरिंटेंडेंट प्रिया गुप्ता को सस्पेंड कर दिया। शिकायत के अनुसार, प्रिया ने नाबालिग लड़कियों को अनजान लोगों के फोन पर अंतरंग बातें करने के लिए मजबूर किया।

यही नहीं, उसने लड़कियों को उन लोगों के पास भी भेजा। आरोपी सुपरिंटेंडेंट ने लड़कियों को देह व्यापार के लिए मजबूर किया। फोन पर कुछ लोग उससे हॉस्टल आकर लड़कियों से मिलने की बात भी करते पाए गए।

प्रशासन को दी गई शिकायत में 288 कॉल रिकॉर्डिंग दी गई हैं। इन सभी भी की जांच की जा रही है। आरोप है कि वह पैसे लेकर लड़कियों को लोगों के साथ भेजती थी।

'पांच महीने से गड़बड़ है आश्रम का माहौल'

sex scandal in president award winner Raigarh ashram

पुलिस के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और इसकी पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए लड़कियों से भी पूछताछ की जाएगी।

बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष जेस्सी फिलिप ने कहा कि बीते पांच महीने से आक्षम का माहौल ठीक नहीं दिख रहा। यहां जरूर कुछ गलत हो रहा है।

मामलों को लेकर बवाल बढ़ने पर चार सदस्यीय टीम गठित की गई है जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में एफआईआर या किसी की गिरफ्तारी होगी।

दिल्ली में बेची जाती थी लड़कियां!

sex scandal in president award winner Raigarh ashram

उधर, झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला के खिलाफ मानव तस्करी के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। उस पर आरोप है कि वह छत्तीसगढ़ से दिल्ली के बीच नाबालिग लड़कियों की तस्करी करती थी।

हटिया पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि अनीता टिग्गा नाम की महिला दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कुछ नाबालिगों को लेकर जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर लड़कियों को मुक्त कराया।

पुलिस ने एंटी ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। डीएसपी रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी सिमडेगा से कुछ नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना है।

बाबा बामदेव के इशारे पर तस्करी

sex scandal in president award winner Raigarh ashram

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आखिरकार हटिया रेलवे स्टेशन से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी टिग्गा को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाती हैं।

तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए गए बच्चों की देखभाल करने वाले दिव्य सेला संस्थान के सदस्य बैद्यनाथ कुमार ने कहा कि आरोपी महिला बाबा बामदेव की सहायक है, जो कि झारखंड में मानव तस्करी का सबसे बड़ा माफिया है। उसे कुछ हफ्ते पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्टेशन से 9 लोगों को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्होंने 4 लोगों को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed