फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sex racket in Priyanka Chopra's property in Andheri, Mumbai

प्रियंका की प्रॉपर्टी पर चल रहा था सेक्स रैकेट

Mon, 01 Dec 2014 01:36 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Sex racket in Priyanka Chopra's property in Andheri, Mumbai

बॉलीवुड की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के ड्रग तस्करी में गिरफ्तार होने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी एक मामले में चर्चाओं में है।

विज्ञापन


दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में एक कमर्शियल बिल्डिंग में फ्लोर ले रखा था, जिसमें एक स्पा सेंटर चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जब मुंबई पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा दंग रह गई। स्पा सेंटर के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को वहां आपत्तिजनक हालत में लड़के लड़कियां मिले।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस बिल्डिंग में स्पा सेंटर चलाने वाले मणिक सोनी ने प्रियंका चोपड़ा से इसे किराये में ले रखा था।

पुलिस की छापामारी के बाद जब गहराई से छानबीन की गई तो पता चला कि बिल्डिंग का ये फ्लोर प्रियंका चोपड़ा के नाम पर है और उन्होंने इसे किराये पर दे रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पा सेंटर के बगल में प्रियंका की मां का क्लीनिक

Sex racket in Priyanka Chopra's property in Andheri, Mumbai

मिड डे के अनुसार, इस स्पा सेंटर के ठीक बगल में प्रियंका की मां का क्लीनिक चलता है। यह पूरा फ्लोर करीब 3 हजार स्क्वायर फीट का है।

इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद बिल्डिंग में छापा मारा था। जिसके बाद स्पा सेंटर के मैनेजर दिनेश चंद्रकांत को गिरफ्तार कर तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया था, जबकि स्पा सेंटर का मालिक फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सात नवंबर को शास्‍त्री नगर स्थित वास्तु प्रेसिक्ट बिल्ड‌िंग के करिश्मा स्पा एंड ब्यूटी सेंटर पर छापा मारा था।

पुलिस ने पहले ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में प्रवेश किया और फिर इशारा मिलते ही पूरी टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां से मैनेजर चंद्रकांत को अरेस्ट किया और तीन लड़कियों को आजाद कराया।

लॉ‌न्चिंग में शामिल हुए थे मां और भाई

Sex racket in Priyanka Chopra's property in Andheri, Mumbai

तीनों लड़कियों को सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह बिल्डिंग प्रियंका चोपड़ा के नाम पर ही है। फिलहाल स्पा सेंटर के मालिक की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अभिनेत्री और उसके बीच हुए एग्रीमेंट का पता चल सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां ने कई बार स्पा सेंटर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यही नहीं, प्रियंका की मां मधु और भाई सिद्घार्थ ने स्पा सेंटर की लॉन्चिंग में हिस्सा लिया था।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले के सामने आने के बाद प्रियंका काफी परेशान हैं। अब वह आरोपी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर सकती हैं।

सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी मणिक सोनी बॉलीवुड की पार्टियों में भी नजर आता था और इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को जानता भी था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।

प्रियंका के बचाव में बॉलीवुड

Sex racket in Priyanka Chopra's property in Andheri, Mumbai

उधर, प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी पर सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद बॉलीवुड के लोग उनके बचाव में उतर आए हैं। फिल्म अ‌भिनेत्री नीतू चंद्रा ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि देश भर में सेक्स रैकेट के तमाम खुलासे रोजाना हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी उनमें बिल्डिगों के मालिक का नमा नहीं लिया जाता है।

इसकी वजह ये है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी किसी को किराये पर दे रखी है। इस रैकेट से उनका कोई लेना देना नहीं होता।

चंद्रा ने लिखा कि सेक्स रैकेट से प्रियंका का कोई वास्ता नहीं है। यह उस व्यक्ति का काम है जिसने इसे किराये पर ले रखा है। ऐसे में पुलिस को उस आरोपी को पकड़ना चाहिए और लोगों को इस बात का ख्याल रखना चाह‌िए कि बिना वजह एक नामी अभिनेत्री पर दाग न लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed