फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police raid in Allahabad brothel; minor arrested

वेश्यालय में पड़ा छापा, पकड़ी गई नाबालिग

Fri, 09 Jan 2015 03:21 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
Police raid in Allahabad brothel; minor arrested

इलाहाबाद के मीरगंज इलाके में गुरुवार रात एक संस्था की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से एक महिला और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। पुलिस की दबिश से इलाके में खलबली मच गई। गली के बाहर मजमा लगाए लोग पुलिस देखते ही फरार हो गए।

विज्ञापन


तमिलनाडु की संस्था फ्रीडम फार्म महिलाओं के उद्धार के लिए काम करती है। संस्था के सदस्यों को सूचना मिली थी कि मीरगंज इलाके में महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जाता है। गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


रात में संस्था के लोगों के साथ सीओ प्रथम राधेश्याम राय, महिला थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह और एसओ मुट्टीगंज अशोक दुबे के मीरगंज इलाके में अचानक पहुंचे। पुलिस की गाड़ियां देखकर गली के बाहर जमा भीड़ गायब हो गई। मकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक कमरे से राजस्थान की एक महिला और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा। छापेमारी की कार्रवाई से कोतवाली पुलिस को दूर रखा गया। इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय ने बताया कि नाबालिग लड़की को पुनरुद्धार केंद्र भेजा जाएगा। जबकि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हाथरस: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी लड़की

Police raid in Allahabad brothel; minor arrested

हाथरस में न्यायालय परिसर के बाहर एक लड़की ने जमकर हंगामा किया। तीन माह की गर्भवती इस लड़की ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी।

इस पर मौके पर काफी भीड़ हो गई। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे महिला पुलिस के साथ भेज दिया गया। हाथरस जंक्शन प्रभारी का कहना है कि अभी उन्हें यह नहीं मालूम कि कोर्ट ने क्या आदेश किया है।

बती दें कि पिछले दिनों हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने इस लड़की को बरामद कर लिया था। हालांकि तब लड़की गर्भवती थी।

फर्जी निकले लड़की के दस्तावेज

Police raid in Allahabad brothel; minor arrested
शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर लड़की को बालिग बताया गया था। इसके बाद एक पक्ष ने जब मामले में छानबीन करने की मांग की तो यह बात सामने आई कि यह शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी है।

इस पर अब इस लड़की के यहां न्यायालय परिसर में बयान हुए। बयान के बाद में उसने परिसर के बाहर जमकर हंगामा किया और यह भी कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। वहां खासा हंगामा हुआ।

बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी यूनिस सिद्दीकी का कहना है कि अभी उन्होंने बयानों का अवलोकन नहीं किया है और फिर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed