{"_id":"0c1a6187467de295490c98f8de28eeb7","slug":"sex-racket-busted-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक अवस्था में थे लड़के और लड़कियां","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आपत्तिजनक अवस्था में थे लड़के और लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 May 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में पुलिस ने मौहल्ला बल्लूवाड़ा स्थित एक मकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वेश्यावृति में लिप्त पांच महिलाओं और एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मसाज या स्पा नहीं, हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बल्लूवाड़ा स्थित एक मकान में वेश्यावृत्ति का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी मित्रपाल ने पुलिस की एक टीम बना कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने एक व्यक्ति और महिला को मकान में आपत्तिजनक अवस्था में काबू कर लिया।
बहन को ऐसी हालत में देख भाई बन गया हैवान
पुलिस ने मकान से चार और महिलाओं को भी काबू किया है। मकान से पकड़े एक व्यक्ति की पहचान मौहल्ला विकास नगर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
जबकि महिलाएं बल्लूवाडा, रामसिहपुरा, जिला महेंद्रगढ़ के गांव सुजापुर, पीवरा की ढाणी व जाड़रा की रहने वाली है। पुलिस ने सभी महिलाओं और व्यक्ति के खिलाफ वेश्यावृत्ति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।