फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted in rampur

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो कॉलगर्ल पकड़ी

Thu, 03 Jul 2014 07:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 03 Jul 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in rampur

पुलिस ने एक होटल में छापामार कार्रवाई कर दो कॉल गर्ल और पांच युवकों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


मौके से पुलिस ने बीयर की 24 बोतलें भी बरामद की। घटना यूपी के रामपुर की है। जहां स्वार के एक होटल में यह गंदा धंधा चल रहा था।

कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कोतवाल बलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट और अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना मिली।

होटल के कमरों में मिली बीयर की 24 बोतलें

sex racket busted in rampur

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए महिला फोर्स की मांग की। एसपी ने महिला दरोगा सहित महिला पुलिसकर्मियों को कोतवाली भेज दिया।

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों से दो युवतियों और वेटर सहित पांच युवकों को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बिना अनुमति के बिक्री की जा रही 24 बीयर की बोतलें भी बरामद कीं।

बताते हैं कि इस दौरान होटल का मैनेजर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद का युवक है सप्लायर

sex racket busted in rampur

पूछताछ के दौरान पकड़ी गयी एक काल गर्ल ने खुद को उत्तराखंड के रुद्रपुर और दूसरी ने काशीपुर का निवासी बताया।

पकड़े गये युवकों में मुरादाबाद के करुला निवासी खालिद, होटलकर्मी जिला अल्मोड़ा निवासी गोपाल पांडे, स्वार के मोहल्ला खास निवासी गुलफाम, फिरोज, सरताज बताया। पुलिस ने पांचों युवकों और दो युवतियों सहित होटल मैनेजर के खिलाफ संबधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल बलजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मुरादाबाद के करूला निवासी खालिद काल गर्ल सप्लायर है। वह मुरादाबाद, काशीपुर, रूद्रपुर, अल्मोड़ा, रामनगर आदि से युवतियों को होटल में लाकर सेक्स रैकेट चलाता था। इसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed