फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted in pune two girls rescued

पुणे: फिर हुआ बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sat, 20 Dec 2014 12:10 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in pune two girls rescued

पुणे में पखवाड़े भर में दूसरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं को मुक्त भी कराया। इन्हें जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में उतारा जा रहा था। 10 दिन पहले भी शहर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन


छापामारी के दौरान पुलिस ने दो दलालों को भी गिरफ्तार कर लिया। सीनियर इंस्पेक्टर संजय निकम के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची क्राइम ब्रांच टीम ने रैकेट का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


निकम ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल गणेश जगताप को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति येरवदा और कोरेगांव इलाकों में वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विमाननगर के सकोरेनगर इलाके और कोरेगांव पार्क के घाट एरिया में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के बहाने लाए और बना दिया वेश्या!

sex racket busted in pune two girls rescued

टीओआई के मुताबिक, छापामारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को आजाद कराया। इनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पकड़े गए आरोप‌ियों की पहचान सकोरेनगर में रहने वाले गोपाल बीरबहादुर दर्जी (34) और शहर के ही रहने वाले राजकुमार भोगी गिरि (27) के रूप में हुई है।

तहकीकात में पता चला है कि दोनों आरोपी येरवदा और कोरेगांव इलाके में सेक्स रैकेट चलाते थे। ये लोगों की मांग के अनुसार महिलाओं की सप्लाई करते थे। ये लोग महिलाओं को काम दिलाने के बहाने शहर में लेकर आते थे।

मौके से मुक्त कराई गई दोनों महिलाएं राज्य के बाहर की हैं और उन्हें काम का लालच देकर ही लाया गया था। निकम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति कराने संबधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पिछले हफ्ते पकड़े गए ये बड़े सेक्स रैकेट

sex racket busted in pune two girls rescued

बता दें‌ कि बीते सप्ताह भी पुणे क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें भी दो बांग्लादेशी लड़कियों को मुक्त कराया गया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फ्लैट रैकेट चलाए जाने की सूचना मिलने के बाद छापा मारा था। यहां एक महिला कुछ लोगों के साथ मिलकर रैकेट चला रही थी। पुलिस ने मौके से एक दलाल को भी गिरफ्तार किया था।

आरोपी दलाल महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने बांग्लादेश से लेकर आया था, लेकिन यहां आकर उसने उन्हें तीसरी महिला के हवाले कर दिया। बीते सप्ताह गोवा में भी बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है।

यह भी पढ़िए:
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं बांग्लादेशी लड़कियां


गोवा: फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed