सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गईं बांग्लादेशी लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से सनसनी फैल गई है। पुणे क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक एजेंट को गिरफ्तार कर दो लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है।
पुणे क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर संजय निकम ने बताया कि कांस्टेबल गणेश जगताप को सूचना मिली थी कि एक महिला दो बांग्लादेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेल रही है।
इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उस फ्लैट में छापा मारा जहां रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां तीन महिलाएं मिलीं।
महिलाओं को ऐसे फंसाया जाल में
निकम के मुताबिक महिलाओं ने बताया कि वे बांग्लादेश से हैं और उन्हें जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक आदमी उन्हें पुणे में नौकरी दिलाने के बहाने बांग्लादेश से लेकर आया था, लेकिन यहां आकर उसने उन्हें तीसरी महिला के हवाले कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। निकम ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारती विद्यापीठ थाने में मानव तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि इसके पहले पिछले महीने भी पुणे में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।