फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted in patna

सरकारी घर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Sat, 06 Dec 2014 11:11 AM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in patna

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के गर्दनीबाग थाना इलाके में स्थित एक सरकारी बिल्डिंग में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने चार कमरे के एक सरकारी क्वार्टर में छापा मार कर दो ग्राहकों और रैकेट चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही तीन लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। सेक्स रैकेट से मुक्त कराई गई लड़कियां 25 से 30 साल के बीच की हैं।
विज्ञापन


एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि सरकारी क्वार्टर में सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर उन्होंने एसपी सिटी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने सटीक सूचना के बाद मौके पर छापा मारा और संचालिका समेत आपत्तिजनक हालत में ग्राहकों को भी दबोच लिया। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर के नीचे मिला आपत्तिजनक सामान

sex racket busted in patna

छापामारी के दौरान पुलिस को सरकारी क्वार्टर से भारी मात्रा में कंडोम के पैकेट ऑक्सीटोक्सिन के इंजेक्‍शन के अलावा बिस्तर के नीचे हजारों रूपए भी बरामद किए गए हैं।

रैकेट चलाने वाली महिला की पहचान लालमति देवी के रूप में हुई है। उसका प‌ति पंजाब में रहता है। जबकि मौके पर पकड़े गए दो ग्राहक शेख और कृष्‍णपाद सामंत दोनों पश्चिम बंगाल के हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने जिस व्यक्ति से सरकारी क्वार्टर किराए पर लिया था वह सचिवालय में तैनात है। पुलिस इस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

लालमति पर जादू-टोना करने का भी आरोप लगा है। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि वह निःसंतान महिलाओं को बच्चा पैदा करवाने के बहाने अपने जाल में फंसाती थी जादू-टोने की आड़ में उनसे पैसे भी ऐंठ लेती थी।

कई राज्यों से जुडे हैं इस रैकेट के तार

sex racket busted in patna

छापामारी के बाद पुलिस ने घर से जो दस्तावेज उठाए हैं उनसे इस सेक्स रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े होने का भी इशारा मिला है। मौके से गिरफ्तार शेख ने बताया कि उसने फोन के जरिए लालमति से संपर्क किया था।

पेशे से आभूषण कारीगर शेख और कृष्‍णपाद को पश्चिम बंगाल में ही एक महिला ने उसका पता बताया था और उसी के जरिए वे क्वार्टर तक पहुंचे थे।

पश्चिम बंगाल में वह उसी महिला के जरिए लड़कियों का इंतजाम कराता था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से मुंबई और अहमदाबाद के रेलवे टिकट भी बरामद हुए हैं। ऑक्सीटॉक्सिन के इस्तेमाल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। मौके से कई सीरिंज और कुछ सील बंद दवाएं भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed