लग्जरी बंगले में चल रहा था सेक्स रैकेट, मिला आपत्तिजनक सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर में एक बार फिर क्राइम ब्रांच की सोशल विंग ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान दो लड़कियों को भी मुक्त कराया जिनमें से एक की उम्र महज 14 साल है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान नितेश पुरी और राजू मेशराम के तौर पर हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पता चला है कि आरोपी राजू एक बंगले में मैनेजर के तौर पर काम करता था। यहां तीन एयरकंडीशन युक्त कमरे थे। उसने पुरी से संपर्क साधा और ग्राहकों को लड़कियां भेजने के लिए कहा। वह 2000 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से कमरे देता था।
(तस्वीर- सोशल मीडिया से)
तो ऐसे चल रहा था सेक्स रैकेट
टीओआई के अनुसार, पुलिस अब बंगले के मालिक किशोर जग्यासी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि एसीपी श्रीकांत तारवाड़े और डीसीपी दीपाली मासिरकर के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने छापा मार कर आरोपियों को धर दबोचा था। पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
आरोपी, मासूम लड़कियों को अच्छा पैसा दिलाने का लालच देकर जबरन देह व्यापार में उतार देते थे। आरोपियों के दबाव के आगे लड़कियां बेबस हो जाती थीं और उनका यौन उत्पीड़न होता रहा।
पुलिस ने आशंका जताई है कि तीन लोग मिलकर ये धंधा चला रहे थे। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में उन्होंने ये घिनौना काम शुरू किया और मासूम लड़कियों की आबरू बेचने लगे।