घर में बने छोटे केबिनों में चला रहा थी सेक्स का धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में भी देश के महानगरों और बड़े शहरों की तर्ज पर वेश्यावृत्ति का धंधा तेजी से पनपता जा रहा है। रूप नगर इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का जानीपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
खास बात यह है कि रैकेट का संचालन करने का आरोप एक महिला पर लगा है और गिरफ्तार चार लोगों में महिला किंगपिन भी शामिल है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
बताया जाता है कि पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। साथ ही किंगपिन महिला के मोबाइल फोन से मिले नंबरों की भी पुलिस जांच कर रही है।
जबरन बनवाए दो व्यक्तियों से संबंध
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार रैकेट की किंगपिन पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी होने का दावा कर चुकी है और अब पति से अलग रहती है। महिला खुद भी फॉरेस्ट विभाग में कर्मचारी है और कई सालों से सस्पेंड चल रही है। पुलिस ने छापे के दौरान दो संदिग्ध युवकों को भी पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार रैकेट की किंगपिन के खिलाफ एक महिला ने ही जानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं होने के कारण वह एक अन्य महिला के साथ किंगपिन के पास मदद के लिए गई थी।
उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने अवैध संबंधों के लिए दबाव डाला। उसके न मानने पर पहले तो उसे पीटा और फिर जबरन दो व्यक्तियों से संबंध बनवाए। शाम को चार सौ रुपये देकर घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि इस संबंध में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला ने पुलिस को बताया कि और भी कई महिलाएं उसके घर में आती हैं।
घर के अंदर मिले आपत्तिजनक सामान
जानीपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर किंगपिन के रूपनगर स्थित घर में छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस ने घर के ही अंदर कई छोटे केबिन भी पाए, जिनमें सेक्स का धंधा किया जाता है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार छापे के दौरान पकड़े गए युवकों से पूछताछ जारी है। पीड़ित महिला से इन युवकों की शिनाख्त करवाई गई। लेकिन वह दुष्कर्म करने वाले नहीं निकले। बताया जाता है कि छापामारी के दौरान कई अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने किंगपिन के मोबाइल रिकार्ड से कई महिलाओं व युवतियों के नंबर भी हासिल किए हैं। इस रैकेट में शामिल अन्य महिलाओं के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है।