वाट्सऐप के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट, भंडाफोड़
हैदराबाद में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। गाचीबोवली इलाके में पुलिस ने दो घरों में छापा मारा और वहां दो ग्राहकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
इस दौरान देह व्यापार में उतारी गई लड़कियों को भी मुक्त कराया गया। ये लड़कियां मुंबई और पुणे की रहने वाली हैं।
पुलिस के अनुसार, इस रैकेट को चलाने वाले मुख्य आरोपी की पहचान मो. इरफान (27) के रूप में हुई है। जबकि, मो. मोइन, पी दुर्गा उर्फ लक्ष्मी (26) शेख नासिर उर्फ बाबा (31) और रीना (29) ऑनलाइन विज्ञापन पोस्ट करते थे।
जब ग्राहक उन्हें संपर्क करते थे तो वे पहले उनकी पहचान का जायजा लेते थे ताकि पुलिस के खतरे से बचा जा सके। इसके बाद ये लोग ग्राहकों को वाट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे।
नागपुर में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
उधर, नागपुर में भी एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लड़कियों को भी मुक्त कराया है।
पुलिस के अनुसार वर्धा रोड स्थित एक लॉज में चल रहे रैकेट से मुंबई की रहने वाली एक महिला और भोपाल की लड़की को पकड़ा गया है। इनके अलावा लॉज के मैनेजर व एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, चावला पैलेस बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर चल रहे रैकेट का भंडाफोड़ करके उन्होंने रफीक राशिद खान नाम के दलाल और लॉज मैनेजर नारायण शेंबेकर को गिरफ्तार किया। खान को पहले भी 2006 में ऐसे ही आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बेहद सावधानी के साथ छापा मारा और रैकेट का भंडाफोड़ किया।