फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted in Goa

गोवा: फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Tue, 16 Dec 2014 12:20 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in Goa

गोवा की राजधानी पणजी में एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मच गया। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने अरपोरा में गणेश मंदिर के पास मौजूद फ्लैट में छापा मारकर इसका खुलासा किया।

विज्ञापन


सीआईडी टीम को फ्लैट में तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इस रैकेट को चलाने वाले तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर फ्लैट में इंट्री की और आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपियों के नाम सहीदुल इस्लाम (33), दिलीप पॉल (25), सयाथ एम (22) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट से मुक्त कराई गई लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीनों गोवा के बाहरी इलाके की रहने वाली हैं।

हैदराबाद: अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश

sex racket busted in Goa

वहीं, दूसरी ओर हैदराबाद पुलिस ने रविवार को पुराने शहर में एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करके दो महिलाओं को आजाद कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

TOI के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने बताया कि अबू धाबी ने रहने वाले उनके मालिक ने उनका उत्पीड़न किया और नंगे हाथों से टॉयलेट साफ करने को मजबूर किया। यही नहीं, सजा के तौर पर उनसे कई टन प्याज भी कटवाई।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान इम्तियाज (35) और उसकी मां फातिमा के रूप में हुई है। दोनों पीड़ित महिलाएं एक ही परिवार की हैं। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। उनके शराबी पतियों की करतूत के चलते वे इस रैकेट के चंगुल में फंस गईं।

मालिक ही नहीं उसके मेहमान भी करते थे दरिंदगी

sex racket busted in Goa

दोनों पीड़ितों ने नौकरी की लालच में ऊंचे ब्याज पर एक-एक लाख रुपए उधार लिए और फातिमा को दे दिए ताकि वह विदेश जाकर नौकरी कर सके।

फातिमा ने उन्हें अबू धाबी भेजा और बताया कि वह करीब 30 हजार रुपए महीने अपने घर भेज सकेंगी। हालांकि 11 नवंबर को अबू धाबी पहुंचने के बाद उन्हें जो झेलना पड़ा वह बेहद खौफनाक है।

अबू धाबी पहुंचकर दोनों महिलाओं ने जिस घर में काम करना शुरू किया उसके मालिक ने उनके साथ हैवानियत शुरू की दी। घर के कामों के अलावा उनसे और भी काम कराए जाने लगे। यही नहीं, घर का मालिक और उसके यहां आने वाले मेहमान उनका यौन शोषण करते और बेहद घिनौने काम करवाते थे।

उन्होंने जब संबंध बनाने से मना किया तो मालिक ने उनकी पिटाई की। उसने दोनों को नंगे हाथों टॉयलेट साफ करने के लिए मजबूर किया।

विरोध करने पर दी ये सजा

sex racket busted in Goa

जब दोनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मालिक ने उन्हें लगातार कई टन प्याज काटने को मजबूर कर दिया।

लगातार हो रहे अत्याचार के कारण एक महिला बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके बाद मालिक ने उसे 1 दिसम्बर को हैदराबाद वापस भेज दिया। वापस आने के बाद उसने पुलिस के पास जाकर पूरा हाल बयां कर दिया।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को पकड़ लिया। उसके जरिए उन्होंने अबू धाबी में रहने वाले व्यक्ति को भी राजी कर लिया जिसके बाद उसने दूसरी महिला को भी वापस भेज दिया। डीसीपी ने बताया कि दोनों महिलाओं के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी दलाल इम्तियाज और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed