स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मुंबई पुलिस ने जुहू के एक चर्चित स्पा में छापा मारकर दो लड़कियों और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में ये लोग सेक्स रैकेट चला रहे थे।
जुहू पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एब्सोल्यूट स्पा में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद उन्होंने एक टीम गठित की। टीम में दो सब इंस्पेक्टर और एक इंस्पेक्टर के अलावा महिला पुलिसकर्मी भी थीं।
पुलिस ने एक साथी को ग्राहक बनाकर भेजा और बाकी टीम बाहर खड़े होकर इंतजार करती रही। अंदर गए पुलिसकर्मी ने से करीब एक घंटे तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बाकी टीम भी स्पा के अंदर गई। कमरों की तलाशी के दौरान वहां एक लिफ्ट मिली, जो अंडरग्राउंड फ्लोर पर ले गई।
कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियां
मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर में एक खास लिफ्ट लगाई गई थी, जो ग्राहकों को अंडरग्राउंड फ्लोर पर बने कमरों में ले जाती थी। इन कमरों में स्पा में काम करने वाली लड़कियां ग्राहकों से पैसे लेकर यौन संबंध बनाती थीं।
लिफ्ट के सहारे नीचे पहुंची पुलिस ने पाया कि वहां छह कमरे बने हुए हैं, जहां स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियां ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस को अपना साथी भी वहीं मिला। अंडरग्राउंड फ्लोर पर नेटवर्क न होने की वजह से वह फोन करके सूचना नहीं दे सका।
पुलिस ने वहां से पैसा भी बरामद किया और दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उनके खिलाऱ आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया। उन्हें उसी रात जमानत पर रिहा भी कर दिया।