फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sex racket busted: govt officer among 6 held

सेक्स रैकेट: पकड़ा गया बड़ा अधिकारी

Tue, 26 Aug 2014 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Aug 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted: govt officer among 6 held

बिहार पुलिस ने राजधानी पटना के एक पॉश इलाके के ब्यूटी पार्लर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि पुलिस ने वहां से बिहार उद्योग विभाग के उपनिदेशक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


राजधानी के बोरिंग रोड स्थित नैसी ब्यूटी पार्लर में पुलिस की एक विशेष टीम ने सोमवार दोपहर को छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी में उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार वर्धन पार्लर में एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस छापेमारी में एक युवती व पांच पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इस ब्यूटी पार्लर का संचालक सेक्स के लिए युवती को एक हजार रुपये देते थे। पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर की कार व एक बाइक समेत अन्य आपत्तिजनक सामान जप्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पटना के एसएसपी मनु महाराज ने थाने पहुंच कर पकड़े गये लोगों से पूछताछ की। इस दौरान दलालों ने बताया कि वह नेपाल और बंगाल से युवतियों को लाते हैं।

ब्यूटी पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट

Sex racket busted: govt officer among 6 held

इस संबंध में एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि उनके द्वारा गठित की गई एक पुलिस टीम लगातार उक्त पार्लर पर काफी दिनों से नजर रख रही थी। सोमवार को एक व्यक्ति कार से आया और नैसी ब्यूटी पार्लर के बेसमेंट में चला गया।

इसके बाद ही पुलिस ने छापेमारी की और वहां से एक युवती व पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पार्लर में एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए शख्स की पहचान उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनंद कुमार वर्धन के रूप में की गई।

इसके अलावा दो अन्य युवकों टुनटुन कुमार, हिमांशु कुमार तथा दो दलालों राजा उर्फ मनमान खान व अभिजीत कुमार चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की छापेमारी में पार्लर से बड़ी संख्या में कंडोम के पैकेट, वियाग्रा की गोली और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed