फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted at bjp mp flat

भाजपा सांसद के फ्लैट पर चलता था सेक्स रैकेट!

Mon, 02 Jun 2014 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 02 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted at bjp mp flat
यूपी के बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह के अंधेरी स्थित फ्लैट में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


इस दौरान फ्लैट में दो कॉल गर्ल को रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने फ्लैट के केयरटेकर वकील राजू शाह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके है। सिंह ने कहा कि वे कई सालों से अपने फ्लैट में गए ही नहीं है।

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंधेरी (पश्चिम) स्थित हाउसिंग सोयासटी में सिंह के फ्लैट पर छापा मारा।

सासंद ने इंडिया बुल्स को दिया था किराए पर

sex racket busted at bjp mp flat

गिरफ्तार किए गए फ्लैट के केयरटेकर से पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। सिंह के मुताबिक उन्होंने इंडिया बुल्स को फ्लैट किराए पर दिया था। वे कंपनी पर केस करेंगे।

वहीं, पुलिस सिंह से भी पूछताछ करने का मन बना रही है। सिंह का कहना है कि मैं लंबे वक्त से अपने फ्लैट में नहीं गया हूं। तीन साल पहले मैंने फ्लैट किराए पर दिया था।

वहीं, इंडियाबुल्स के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लैट का केयरटेकर जिम्मेदार है। उसकी सेवाओं को बर्खास्त कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि विभाग फ्लैट को सील कर सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अधिकारी का फ्लैट गैर कानूनी काम के लिए इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सोसाइटी में पहले भी पड़ चुकी है रेड

sex racket busted at bjp mp flat

हाल ही में एक सहायक पुलिस आयुक्त को निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ जांच भी चल रही है। सहायक पुलिस आयुक्त की होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था।
 
वहीं, जिस सोसायटी में भाजपा सांसद का फ्लैट है वहां पहले भी रेड पड़ चुकी है। यहां पुलिस ने छापा मारकर दो लाख से ज्‍यादा अश्लील सीडी बरामद की थीं।

हालिया मामले में जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, वे कंपनी के मालिक के निर्देश पर वहां पहुंची थीं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दूसरी तरफ, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed