{"_id":"1f5a9f1d76a689d3dbe5f1cd4abc7693","slug":"sex-racket-busted-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कार में मिली आठ युवतियां","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कार में मिली आठ युवतियां
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फरीदाबाद में सेंट्रल थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 16-ए मार्केट के पास से रैकेट में शामिल आठ युवतियों व छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई युवतियां फरीदाबाद के अलावा बंगाल, दिल्ली व अन्य शहरों की रहने वाली हैं। बताया गया है कि पुलिस ने दो कारें भी बरामद की हैं।
युवतियों को कार से होटलों में भेजे जाने की बात भी सामने आई है। सेंट्रल थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार, सूचना मिली थी कि सेक्टर 16-ए मार्केट के पास देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें शामिल कुछ युवक-युवतियां दो कारों के अंदर बैठे हैं। सूचना के आधार पर एक पुलिस कर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया।
उसने सौदा तय किया और पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद टीम ने कारों में बैठी कॉलगर्ल्स, दलालों व ग्राहकों को पकड़ लिया।
सेंट्रल थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।