फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sex racket busted, 6 women held

मसाज के नाम पर परोसा जा रहा था सेक्स

Sat, 29 Mar 2014 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
Sex racket busted, 6 women held
पुलिस ने मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड कर मसाज पार्लर की मालकिन सहित छह लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गुड़गांव के पॉश एरिया कहे जाने वाले सेक्टर-31 के मार्केट से पुलिस ने देर रात इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। बॉडी मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे ये लड़कियां जिस्मफरोशी का कारोबार करती थी।

इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने छह लड़कियों को पकड़ा। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शहर में ऐसे बॉडी मसाज सेंटर पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

एलसीडी पर चल रही थी अश्लील फिल्म

Sex racket busted, 6 women held

मसाज के नाम पर चल रहे इस काले धंधे का उजागर करने के लिए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने सब-इंस्पेक्टर व हवलदार को ग्राहक बना कर भेजा।

रिसेप्शन पर बैठी लड़की ने दोनों से तीन हजार की रकम जमा कर दूसरे रूम में भेज दिया, जहां पर पांच युवती आपत्तिजनक हालत में बैठी मिली।

एलसीडी पर अश्लील फिल्म चल रही थी। ग्राहक बन गए पुलिस कर्मियों से युवतियों ने अश्लील हरकत शुरू की तो संकेत मिलते ही बाहर खड़ी महिला पुलिस कर्मी अंदर पहुंची और अश्लील हरकत करने वाली युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो से तीन हजार में होता था सौदा

Sex racket busted, 6 women held

मौके से पुलिस टीम ने अश्लील सीडी भी बरामद की। 22 से 26 साल की चार युवती काठमांडू नेपाल की मूल निवासी हैं।

वह इस समय दिल्ली के महिपालपुर में रह रही थी। एक युवती मूल रूप से शिमला व एक कोलकाता की रहने वाली है।

शिमला निवासी युवती पार्लर केयर टेकर थी, वह गुड़गांव के पटौदी रोड पर रह रही थी। पार्लर की दुकान द्वारका दिल्ली निवासी मंदीप ने किराए पर ली थी।

पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा तथा फरीदाबाद तक फैला है नेटवर्क

Sex racket busted, 6 women held

गिरफ्तार युवतियों ने कबूला कि उनके संपर्क दिल्ली व नोएडा तथा फरीदाबाद के भी कुछ कथित मसाज पार्लर से हैं, जहां वह कॉल आने पर जाती थी।

एक घंटे की कथित मसाज के वह तीन से चार हजार रुपए लेती थी। कई लोग तो उनसे सीधे संपर्क कर लेते थे

पुलिस आरोपियों के खुलासे के बाद पूरे नेटवर्क का खोजने में लगी है। पुलिस के अनुसार सभी लड़कियां पिछले तीन महीने से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed