फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

Sat, 19 Jul 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted

मुंबई पुलिस ने मसाज पार्लर के आड़ में चल रहे एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


सेक्स का यह कारोबार मीरा रोड के एक मॉल में चल रहा था। पुलिस ने वहां से तीन लड़कियों समेत पार्लर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (अपराध) सुरेश खेड़ेकर के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि मसाज पार्लर में मसाज के आड़ में देह व्यापार का काम चलता है।

जिसके तहत गुरुवार की शाम को पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर पहले देह व्यापार चलने की पुष्टि की।

पार्लर में थीं 20 से 25 साल की तीन लडकियां

sex racket busted

इसके बाद पार्लर पर छापा मारा। छापे के दौरान पार्लर में 20 से 25 साल की तीन लडकियां मिली।

पार्लर से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। पुलिस ने पिटा ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर पार्लर के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

पार्लर का मालिक फरार बताया गया है। वहीं पार्लर में काम करने वाली तीन महिलाओं को महिला सुधार गृह में भेज दिया है।

अभी पिछले सप्ताह कल्याण में भी एक बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था। पिछले एक माह के दौरान यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में भी चल रहा था सेक्स रैकेट

sex racket busted

वहीं यूपी के बरेली में भी एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आई महिला आगरा की रहने वाली है।

उसने पुलिस को बताया कि उसे आगरा की ही रहने वाली एक महिला ने 10 जुलाई को बरेली भेजा था। यहां पर उसे सुभाषनगर में रहने वाले करन को सौंप दिया गया।

करन बरेली में अपनी मां के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाता था। करन उसे एक सिनेमा हॉल में ले गया और उसे किशन के हवाले कर दिया।

वहां से किशन शेयर मार्केट के रूम में लेकर पहुंच गया। यहां पर उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे और तीसरा नौकर भी था।

विज्ञापन

अपनी मर्जी से ही आई इस धंधे में

sex racket busted

महिला ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी शादी-पार्टी में डेकोरेशन का काम करने वाले से हुई थी। माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह अपनी मर्जी से ही इस धंधे में आई है।

पति से झगड़ा करके वह बरेली आई थी। पति से बात ना हो इसके लिए नंबर रिजेक्शन लिस्ट में डाल दिया है।

वह नहीं चाहती कि पति को इस बारे में पता चले। अगर पति को पता चल गया तो वो तलाक दे देंगे और अगर तलाक दिया तो मैं जहर खाकर मर जाऊंगी।

कोड वर्ड से चलाती है सेक्स रैकेट

sex racket busted

जिस बुजुर्ग महिला के घर से वह बरेली में ठहरी थी। वह महिला सेक्स रैकेट चलाती है।

कई महीने पहले क्राइम ब्रांच ने भी सिटी के अलग-अलग एरिया में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसमें इस बुजुर्ग महिला को पकड़ा गया था।

महिला मोबाइल में कोड वर्ड के जरिए सेक्स रैकेट चलाती है, लेकिन पुलिस के कागजों में गड़बड़ी के चलते कुछ ही दिनों बाद महिला आराम से जेल से छूट गई थी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषनगर में एक ऑफिस में सेक्स रैकेट चल रहा है। एसआई मृदुल कांत ने पुलिस टीम के साथ उस ऑफिस में छापा मारा तो कमरे में एक महिला को चार लड़कों के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed