फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket busted

मसाज या स्पा नहीं, हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट

Mon, 05 May 2014 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 05 May 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted

मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


इस रैकेट से जुड़े लोग एस्कार्ट एजेंसी के नाम पर अखबारों में विज्ञापन निकालते थे और फिर ग्राहकों को संबंधित बिल्डिंग में बुलाते थे। ग्राहकों से एक रात का कई लाख रुपये लिया जाता था।

इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक मैनेजर व पांच दलाल शामिल हैं। दो मालिक व एक दलाल को पुलिस ने वॉन्टेड दिखाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4030 रुपये व सात मोबाइल भी जब्त किए हैं।

अखबार में विज्ञापन निकाल बुलाते थे ग्राहक

sex racket busted

पुलिस ने बताया कि बांद्रा पश्चिम में लिकिंग रोड पर स्थित तोलामोला बिल्डिंग में मुखबीर की सुचना के आधार पर छापा मारा गया।

पुलिस ने छापे के दौरान दो लड़कियों को रेसक्यू भी कराया। पुलिस के अनुसार इस रैकेट से जुड़े लोग एस्कार्ट एजेंसी के नाम पर विज्ञापन निकालते थे और फिर ग्राहकों को इसी बिल्डिंग में बुलाते थे।

पहली मंजिल पर बने फ्लैट में अलग-अलग केबिन बने थे, जिसमें सेक्स का ये गंदा कारोबार चलाया जाता था।

एक रात का ग्राहकों से एक से डेढ़ लाख कर रूपए वसूला जाता था।

स्पा की आड़ में होती थी जिस्मफरोशी

sex racket busted

अभी दो दिन पहले ही पुलिस ने ठाणे के नौपाडा परिसर में स्पा की आड़ में शुरू वेश्यावृति का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने देर रात नौपाडा पुलिस स्टेशन के करीब स्थित ब्लू नाइल डे स्पा में मारे और तीन लड़कियों को मुक्त कराया।

पुलिस ने स्पा की मालिक रीता नरेश चावड़ा, वहां काम करने वाले धर्मेश ढोली तथा कस्टमर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 10,500 रुपये की नकदी भी जब्त की हैं। ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस को ब्लू नाइल डे स्पा में वेश्यावृति होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापा मारा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मसाज पार्लर में चलता था सेक्स रैकेट

sex racket busted

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के इंदौर में मसाज पार्लर की आड़ में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने रैकेट का खुलासा करते हुए 6 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह धर-पकड़ मुखबिर की सूचना पर जूनी इंदौर क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी चल रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के छापे के दौरान मसाज पार्लर से 6 महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ा गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed