फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sex abuse victim made to act out Kama Sutra scenes

कामुक तस्वीरें दिखाकर बनाए अप्राकृतिक संबंध

Fri, 13 Feb 2015 01:11 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Sex abuse victim made to act out Kama Sutra scenes

9 साल की उम्र में कामसूत्र के दृश्य दिखाकर यौन उत्पीड़न का शिकार हुए एक व्यक्ति ने करीब 30 साल बाद अपने साथ ज्यादती करने वाले आरोपी को पहचान लिया है।

विज्ञापन


पेशे से टैक्सी ड्राइवर बेडले (45) को बैरी रोसमंड ने बंधक बना लिया था। उसने जब उसे छोड़ने की अपील तो वह घिनौने काम करने के लिए मजबूर करने लगा। उस वक्त आरोपी की उम्र 15 साल थी।
विज्ञापन


साउथ लंदन के बकिंहम में रहने वाले दो बच्चों के पिता को यह शोषण लगातार परेशान करता रहा और वह उससे उबर नहीं पा रहा था। लेकिन 2012 में एक दिन अचानक सड़क पर चलते हुए उसका सामना आरोपी से हो गया। आरोपी ने उसे देखकर ऐसे हावभाव पेश किए जैसे उसने कुछ किया ही न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलने के बहाने करता था अप्राकृतिक सेक्स

Sex abuse victim made to act out Kama Sutra scenes

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित ने परेशान होकर घटना के बारे में अपनी मां को जानकारी दी और फिर पुलिस को भी इससे अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। बीते वर्ष पुलिस रोसमंड के खिलाफ यौन उत्पीड़न के चार और अप्राकृतिक सेक्स और बाल उत्पीड़न के एक-एक आरोप साबित करने में कामयाब रही।

आरोपी पर दोषसिद्ध होने के बाद पीड़ित बेडले ने कहा कि 37 साल तक उसने जो दर्द झेला है उसे बयां नहीं किया जा सकता लेकिन आरोपी के खिलाफ शिकायत करके उसने बिल्कुल सही किया है।

उसने कहा कि सड़क पर गुजरते हुए जब उसने उसे देखा तो ऐसे हंता मानों उनके बीच कभी कुछ हुआ ही न हो। उसकी इस हंसी ने बेडले का गुस्सा और बढ़ा दिया, जिसके बाद वह पुलिस तक पहुंच गया।

अंतरंग होने के लिए देता था पैसे

Sex abuse victim made to act out Kama Sutra scenes

पुलिस के मुताबिक, बेडले ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह 9 साल का था तभी उसके घर के कुछ दूरी पर रहने वाले रोसमंड ने उसके साथ ज्यादती करनी शुरू कर दी। आरोपी, बेडले के भाई का दोस्त था। वह उन्हें अपने घर खेलने के लिए बुलाता था।

वह दोनों भाइयों को नए-नए खिलौने भी दिखाता था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसने बेडले को अकेले घर बुलाना शुरू कर दिया। पहली बार उसने बेडले के घर बुलाया और खुद को छूने के लिए कहा। उसने इसकी एवज में उसे लगभग 300 (£3) रुपए दिए।

इसके बाद उसने उसे टेबल फुटबाल खेलने के लिए घर में बुलाया और तब उसकी मां किचेन में थी तो उसने खेलते समय उसे अंतरंग अंदाज में छूने के लिए उकसाया। इसके बदले में उसने फिर से उसे पैसे दिए। बेडले ने बताया कि वह ऐसा इसलिए कर रहा था क्योंकि रोसमंड उसे बच्चा न समझ बैठे। लेकिन इसके अगले दिन जो हुआ वह बेहद खौफनाक था।

कामसूत्र का कैलेंडर दिखाकर किया रेप

Sex abuse victim made to act out Kama Sutra scenes

अगले दिन दोपहर में बेडले जब आरोपी के घर गया तो उसने उसे घुटने के बल बैठने को मजबूर कर दिया और जबरन उसके साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया। उसने बेडले को फिर से पैसे दिए और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।

आरोपी की हरकत से बेडले डर गया और उसे समझ नहीं आया कि क्या करे। वह उसके आगे गिड़गिड़ता रहा लेकिन वह नहीं माना और दरिंदगी जारी रखी। रोजाना खेलने के बाद वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

बेडले ने बताया कि आरोपी के पास कामसूत्र का एक कैलेंडर था जिसकी तस्वीरों के जरिए वह उसे सेक्स पोजीशन तय करने के लिए कहता और फिर जबरन उसे उस स्थिति में लाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। उसकी हरकतों का विरोध करने पर बेडले को काफी प्रताड़ित किया और कई बार उसका गला घोंटने की भी कोशिश की।

आखिरकार उसने चुना ये रास्ता

Sex abuse victim made to act out Kama Sutra scenes

बेडले ने कहा कि 10 साल की उम्र में आरोपी रोसमंड ने उसके साथ फिर से रेप करने की कोशिश की। हालांकि तब वह उसके चंगुल से किसी तरह बच गया। उससे बचने के लिए वह दूसरे रास्ते से स्कूल जाने लगा और उसके साथ खेलना भी बंद कर दिया।

इसके कुछ दिन बाद ही रोसमंड ने वह शहर छोड़ दिया और कॉर्नवाल चला गया। 19 साल की उम्र में बेडले की मुलाकात एक महिला से हुई, जिससे उसकी दो बेटियां भी हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद उनका रिश्ता टूट गया।

एक अन्य महिला के साथ रिश्ता टूटने के बाद बेडले अपनी मां के साथ रहने लगा। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चियों के साथ काफी खुश रह सकता था लेकिन पुरानी घटनाओं को भूल नहीं पा रहा था।

हमेशा वह पुरानी घटना के बारे में सोच कर परेशान होता था, लेकिन कभी किसी से कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हालांकि जब आरोपी से उसकी मुलाकात हुई तो उसे गुस्सा आया और उसने मां को पत्र लिखकर सारा हाल बयां किया। बाद में उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत की और सितंबर 2014 में वह कोर्ट में पेश हुआ। आरोप साबित होने पर उसे तीन साल जेल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed