फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Seven-year-old girl raped, murdered

उफ! सात साल की बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी

Sat, 05 Apr 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 05 Apr 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl raped, murdered

मां के पास सो रही सात साल की बच्ची को दरिंदे ने बलात्कार के बाद गला घोंटकर मार डाला। उसका शव रेलवे की वाशिंग लाइन किनारे झाड़ी में मिला।

विज्ञापन


पिता की ओर से थाना सुभाषनगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बच्ची की मां पांच साल से अपने मायके सुभाषनगर इलाके में रह रही है। पिता दो महीने पहले अपने घर रामपुर चले गए। वह सूप बनाने का काम करते हैं।

परिवार वालों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात नौ बजे बच्ची अपनी मां के साथ ओवरब्रिज के नीचे सोई थी। रात करीब एक बजे मां ने बच्ची को पानी पिलाया था। एक घंटे बाद आंख खुली तो बच्ची विस्तर से गायब थी।
विज्ञापन

मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गया दरिंदा

Seven-year-old girl raped, murdered

परिवार वालों को जगाकर बच्ची की तलाश शुरू की गई। बच्ची के गायब होने की खबर मिलने पर शुक्रवार सुबह रामपुर से पिता भी पहुंच गए।

शाम करीब साढ़े चार बजे जंक्शन के पास बकरियां चरा रहे बच्चों ने चौपुला ओवरब्रिज से पूरब में वाशिंग लाइन किनारे झाड़ियों में एक बच्ची की लाश पड़ी देखी।

सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त बेटी के रूप में की। सुभाषनगर थाने के एसएसआई विनय कुमार सरोज, मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज अमित सिंह, एसआई आरके शर्मा मौके पर पहुंच गए। वहां फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया।

घटनास्थल पर तीन जगह खून पड़ा मिला पाया गया। छानबीन में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है।

रिश्तेदार पर है शक

Seven-year-old girl raped, murdered

बच्ची के पिता ने पीलीभीत में रहने वाले एक रिश्तेदार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वह बृहस्पतिवार सुबह यहां आया था।

आरोप है कि बच्ची की नानी से झगड़ा होने पर उसने खून के आंसू रुलाने की धमकी भी दी थी। बताया जा रहा है कि देर शाम आठ बजे वह चला गया लेकिन रात को शहर में ही रुका था।

वही, सुभाषनगर के एसएसआई विनय सरोज ने बताया कि पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी।

घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed