फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   seven year old daughter beaten to death by her father in Saudi Arabia

मासूम बेटी ने पापा से कहा कुछ ऐसा कि बाप ने मार डाला

Thu, 15 Oct 2015 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 Oct 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
seven year old daughter beaten to death by her father in Saudi Arabia

सऊदी अरब के रियाद में एक पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला कि वह उससे प्यार नहीं करती थी। इस ह्रदय विदारक और अमानवीय घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन


मिरर के अनुसार, सऊदी अरब के रियाद में एअरकंडीशन्ड मकान में रहने वाले पिता ने अपनी मासूम बेटी को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। इस बच्ची का नाम 'यारा' था।
विज्ञापन


बताते हैं आरोप शख्स की पत्नी ने उसे तलाक दे दिया था जिससे उसने तलाक में बच्ची को अपने साथ रखने की बात कही और बेटी यारा को जबरन अपने साथ रख लिया।

ईद अल अदहा जिस दिन शख्स के शादी की सालगिरह दी उसने बेटी से पूछा, 'यारा तुम मुझसे प्यार करती हो?' तो बेटी जवाब दिया, 'नहीं'। इसके बाद हैवान पिता पर ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने मासूम की जान ही ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के हर अंग में चोट के निशान

seven year old daughter beaten to death by her father in Saudi Arabia

बताते हैं कि आरोपी पिता ने बच्ची को बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया जहां वह कई दिन तक बंद रही। पिटाई से बुरी तरह से जख्मी होने के बाद बच्ची जब अचेत हो गई तो वह उसे अस्पताल ले गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया तो आरोपी पिता उसे अस्पताल में ही छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि इस मामले पर गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि पिता बेटी को पढ़ाना चाहता था इसलिए पढ़ाने के दौरान उसकी पिटाई की थी।

गल्फ न्यूज ने यह भी लिखा है बच्‍ची के शरीर में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां पर चोट न लगी हो। बच्ची बहुत की बुरी हालत में अस्पताल ले जाया गया था।

सामने आई बच्‍ची की मां, बयां की हकीकत

seven year old daughter beaten to death by her father in Saudi Arabia

पिटाई से बच्ची की मौत की खबर मिलने पर उसकी मां सामने आई है। उसने इसके ‌लिए अपने पति को दाषी ठहराया है। बच्ची की मां ने मीडिया को बताया ‌कि करीब तीन महीने पहले उन दोनों का तलाक हुआ था।

उसने कहा कि उसकी बेटी अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी लेकिन वह उसे जबर खींच ले गया ‌था। लेकिन जब बेटी ने उसे बताया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती वह वह एसी मशीन में लगे पाइप से उसकी पिटाई करता था।

इतना ही नहीं बेटी की इस बात को लेकर वह उसे रोज मारता था। बच्ची की मां के वकील अल कतानी ने बताया कि वह अभी बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं इसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ जरूरी मामला दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed