फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   seven Wives of Serial Killers

बीवियों से छुप कर करते थे खौफनाक हत्याएं

Sat, 21 Mar 2015 10:06 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
seven Wives of Serial Killers

जब भी सीरियल किलर्स की बात होती है तो जेहन में एक खूंखार से दिखने वाले शख्स की छवि बनने लगती है। लेकिन शायद ही कभी आपने उनकी पत्नियों के बारे में सोचा हो?

विज्ञापन


क्या उनकी करतूत का पता उनकी पत्नियों को होता था या फिर वे खुद ही इस सब की भुक्तभोगी होती थीं? क्या उसी घर में रहने के बावजूद उन्हें पति की हरकतें पता नहीं चलती थी?
विज्ञापन


पढ़िए, उन सात महिलाओं की कहानी, जिनके पति सीरियल किलर थे। कैसी थी उनकी जिंदगी जानिए आगे-

1- जब पड़ोसियों को सेक्स करते देखता था वो

seven Wives of Serial Killers

लिंडा यातेस ने रॉबर्ट यातेस से शादी की थी, जोकि वाशिंगटन का खूंखार सीरियल किलर था। उसने कम से कम 16 लोगों की हत्या की थी। उसकी हरकतों के दौरान कई बार लिंडा को शक हुआ लेकिन कभी ये नहीं लगा कि उसका पति एक हत्यारा है।

तब भी नहीं, जब उसे खून से सनी हुई उसकी शर्ट बरामद हुई थी। वह खुद को जेम्स बॉण्ड कहता था। लिंडा ने एक बार रंगे हाथ पकड़ा था जब वह पड़ोसियों को सेक्स करते हुए चोरी से देख रहा था। वह पार्टियों में भी महिलाओं के साथ फ्लर्ट करता था।

इतना सब कुछ देखने बाद उसे पता चल गया कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है, लेकिन फिर भी बच्चों के भविष्य को देखते हुए वह उसके साथ ही रहती रही। हालांकि एक समय बाद वह ऊब गई और उसने उसे छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने उसे बताया कि उसके घर से एक लाश मिली है। तब उसे पति की असलियत पता चली।

2- लड़की के कटे हुए स्तन लेकर घर आया पति

seven Wives of Serial Killers

डेर्सी ब्रुडोस ने आठ साल अपने पति जेरोमी ब्रुडोस के साथ बिताए, लेकिन उसे पता नहीं चला कि वह हत्यारा है। इलाके से लगातार लड़कियों के गायब होने के बाद भी उसने कभी पुलिस को नहीं बताया। तभी भी नहीं, जब उसका पति एक लड़की के कटे हुए स्तन घर लेकर आ गया।

बताया जाता है कि डेर्सी मानसिक रूप से परेशान थी और पति की हर बात मानती थी। उसके पति ने घर में कई बार लड़कियों से रेप किया और उनकी हत्या की लेकिन वह अनजान बनी रही। उसे कभी कुछ नहीं सुनाई दिया। उसने कई लड़कियों को गला घोंटकर मारा तो कइयों को सीलिंग फैन से लटका दिया।

एक बार उसने पत्नी के अंतर्वस्त्र और हील्स पहन लिए लेकेन फिर उसने कोई सवाल नहीं किया और जाने दिया। बाद में पुलिस से पता चला कि लोगों ने जिस शख्स को महिला के लिबास में देखा था वो जेरोमी था। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने डेर्सी को भी गिरफ्तार कर लिया।

उसकी मुसीबत तब और बढ़ गई जब एक पड़ोसी ने यह बयान दिया कि उसे डेर्सी को पति मदद करते हुए देखा था। हालांकि बाद में वह बेगुनाह साबित हुई। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह हमेशा इस बात से अनजान थी कि उसका पति कातिल है।

विज्ञापन

3- 70 लोगों के हत्यारे के साथ सोती थी वो

seven Wives of Serial Killers

जुडिथ मॉसन को पहले कभी इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि उसके पति गैरी रिजवे ने 70 लोगों की हत्या की है। हालांकि गिरफ्तार होने के दो साल बाद उसने खुद इस बात को कबूल किया तो जुडिथ के होश उड़ गए। लगातार एक ही कातिल के जरिए हो रही हत्याओं को चलते उसका निकनेम ग्रीन रिवर सीरियल किलर रख दिया गया था।

जुडिथ ने गैरी के साथ 13 साल खुशहाल जिंदगी बिताई थी। वह उसे काफी खुश रखता था और कभी ये जाहिर नहीं होने दिया कि वह एक हत्यारा है। उनकी जिंदगी बिल्कुल सामान्य थी। पहली बार उन दोनों की मुलाकात एक बार में हुई थी और वह पहली ही बार में वह उसकी दीवानी हो गई थी। उन्होंने जल्द ही शादी कर ली।

जुडिथ ने बताया कि घर से जल्दी निकलने और देर से वापस आने पर हमेशा वह काम का ही बहाना बनाता था। जब वह पहली बार उसके घर गई थी तो उसे बहुत अजीब लगा था कि वहां न तो बिस्तर है न ही कारपेट। उसने इसके लिए भी बहाना बनाया।

बाद में उसे पता चला कि उसने कारपेट और बेड इसलिए हटाए थे क्योंकि उन पर खून के धब्बे थे। पति की हरकत का खुलासा होने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया। वह इससे उबरने के लिए दबाएं लेना शुरू कर दिया और शराब भी पीने लगी।

4- पत्नी के सामने वेश्याओं के करता था रेप

seven Wives of Serial Killers

कैथी विल्सन ने 16 साल की उम्र में अपने पीटर रॉबिन से शादी की थी। हालांकि वह बहुत जल्दी ही 19 साल की उम्र में उससे अलग हो गई। हालांकि ये तीन साल बेहद खौफनाक थे।

पीटर अक्सर घर में वेश्याओं को लेकर आने लगा और उसके सामने ही उनके साथ संबंध बनाता था। हालांकि उसे कभी भरोसा नहीं था कि वह किसी का कत्ल कर सकता है। वह कैथी से 20 साल बड़ा था और तीन साल के रिश्तें में उसने उसे कचरे से ज्यादा कुछ नहीं समझा।

वह हमेशा उसके ऊपर खाना फेंक देता था और मारपीट करता था। कई बार उसने उसका गला घोंटने की कोशिश की। जब कैथी ने उसे छोड़ने की धमकी दी तो उसने बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे रोकने की कोशिश की।

उसने पत्नी पर पाबंदियां लगा दीं और बेसमेंट में जाने से रोका। कुछ दिनों बाद उसे बेसमेंट से दुर्गंध आती महसूस हुई तो भी उसे पति पर कोई शक नहीं हुआ। आखिरकार वह ड्रग्स और यौन उत्पीड़न के आरोप में फंस गया, जिसके बाद कैथी ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। उसे 10 साल की सजा हुई। काफी समय बाद पुलिस को पता चला कि इलाके से गायब होने वाली लड़कियों के पीछे पीटर का हाथ था।

5- महिलाओं के अंतर्वस्त्र सूंघने का लती था वो

seven Wives of Serial Killers

मैरी एलिजाबेथ ने अपने पति रशेल विलियम्स के साथ 19 साल बिताए। रशेल को महिलाओं के अंतर्वस्त्र सूंघने की लत थी। वह महिलाओं की तरह कपड़े भी पहनता था। वह रेपिस्ट और हत्यारा भी था, लेकिन इस सब के बारे में मैरी को काफी देर से पता चला।

रशेल कनाडा की सेना का काफी रौबदार कर्नल था। उन दोनों के पास दो घर थे, जहां उसने अपने अपराधों के सबूत छोड़ रखे थे। वह अपने अपराधों का पूरा रिकॉर्ड भी सहेज कर रखता था। न्यूजपेपर की कटिंग से लेकर मारे गए लोगों की फोटो और न्यूज वीडियो भी उसने संभाल कर रखे। उसने ये सब पियानो और बेसमेंट जैसी जगहों में छुपा रखे थे।

वह महिलाओं के अंतर्वस्त्र चोरी करता था और सेक्स टॉयज भी चुराता था। उसने बेसमेंट और बॉक्स में कई सारे बैग छुपा रखे थे, जिनमें ये सब भरा होता था। मैरी ने की बार बैग देखे भी लेकिन कभी खोला नहीं।

कहा जाता है कि वह कभी अपने पति की हरकतों के बारे में खुलकर नहीं बोली लेकिन उसने तलाक का एप्लीकेशन दे रखा था और बदले में एक घर भी ले रही थी।

6- पत्नी के सामने क्या क्या करता था दरिंदा

seven Wives of Serial Killers

सीरियल किलर जॉन वायनी गैकी की दो पत्नियां थी। जिनमें से कैरोल हॉफ ही थी जो हत्याओं के आसपास थी। उसने 1972 में उससे शादी की थी। जॉन एक रेपिस्ट से सीरियल किलर कब बन गया उसकी पत्नी भी नहीं जान पाई।

हालांकि यह बिल्कुल समझ से बाहर है कि तमाम सबूत सामने आने के बाद भी कैरोल को अपने पति पर कभी शक क्यों नहीं हुआ? उनके घर में लगातार लाशों की बदबू आती थी, लेकिन उसने पत्नी को समझाया कि वह चूहों की दुर्गंध है।

पति की बातों में आकर उसने मान भी लिया और घर के अंदर से आ रही बदबू को नजरअंदाज करने लगी। वह कई सालों तक लाशों की दुर्गंध सहती रही। गंध के साथ ही स्थानीय लड़कों और अन्य लोगों के गायब होने की संख्या भी बढ़ती रही। इनमें से कई सारे लोग ऐसे थे जिन्हें जॉन व्यक्तिगत तौर पर जानता था।

कैरोल से शादी से पहले जॉन एक लड़के के साथ कुकर्म करने के आरोप में जेल जा चुका था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड जानने के बावजूद उसकी पत्नी को लगा कि वह सुधर चुका है। हालांकि वह पत्नी के साथ बुरा बर्ताव भी करता था. 1975 में उसने बताया कि वह बाईसेक्सुअल है और फिर इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। फिर वह लड़कों को घर लेकर आने लगा और उनके साथ सेक्स करता।

7- 34 साल तक नहीं जान पाई पति के राज

seven Wives of Serial Killers

डेनिस रैडर के साथ 34 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने वाली पाउला रैडर को भनक भी नहीं लगी कि वह एक सीरियल किलर है। वह करीब 30 साल तक पुलिस के लिए भी चैलेंज बना रहा। लिंडा की तरह वह भी पति के कारनामों से अनजान थी।

हालांकि डेनिस काफी सफाई से वारदातों को अंजाम देता था लेकिन फिर भी वक्त से साथ उसने कुछ सबूत छोड़े जिनके आधार पर पाउला को शक हुआ। पाउला उस वक्त हैरान रह गई जब उसे एक कविता मिली। यह कविता डेनिस ने एक हत्या के बाद लिखी थी। उसने डेनिस से इस बारे में पूछा तो वह झूठी कहानी सुनाकर बच गया।

कुछ समय बाद उसने मजे लेने के अंदाज में वह कविता पुलिस को भी ईमेल कर दी। पुलिस के पास पहुंचने के बाद यह कविता कई अखबारों में छपी और उसकी पत्नी के हाथों भी लग गई। पाउला को उस वक्त शक हुआ जब डेनिस की आवाज टीवी न्यूज पर बार बार सुनाई जा रही थी। आखिरकार उसे पति की असलियत पता चल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed