फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Seven family members found dead in Kutch

गुजरात में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

Tue, 08 Apr 2014 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Apr 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
Seven family members found dead in Kutch

गुजरात में एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस की माने तो आत्महत्या करने वाले परिवार के मुखिया ने पहले अपने तीन बच्चों को जहर देकर मारा फिर चार अन्य लोगों ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कोई इसे धार्मिक अंधभक्ति का परिणाम बता रहा है तो कोई इसे जमीन का विवाद बता रहा है।

मामला गुजरात के कच्छ की अंजार तहसील का है। यहां से 30 किलोमीटर दूर एक गांव है निंगाल। इस गांव में एक संपन्न परिवार रहता था जिसमें दो भाई, उनकी पत्नियां, और उनके पांच बच्चे।
विज्ञापन

रोज शाम होता था भक्ति संगीत

Seven family members found dead in Kutch

गांव वालों के अनुसार यह परिवार हर दिन शाम को अपने घर के दरवाजे बंद कर लेता था और ढोल नगाडों की थाप पर भक्ति किया करता था।

घटना वाले दिन जब इस घर से ढोल-नगाड़ों की आवाज नहीं आई तो गांव वालों को अचरज हुआ और उन्होंने घर जाकर देखा कि आखिर क्या माजरा है। आस-पास के लोगों ने जब अंदर का दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद दरवाजे तोड़ कर सभी मृत लोगों को को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तीन बच्चों को पिलाया था जहर

Seven family members found dead in Kutch

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वालों में घर का मुखिया राधू (32), उसकी पत्नी लक्ष्मी (30), राधू का भाई लखु (30) एवं उसकी पत्नी कंकु बेन (26) के अलावा राधू के बच्चे शाश्वत लखु (4), प्राची लखु (5) तथा श्याम (7) है।

बताया जा रहा है कि शाश्वत, प्राची और श्याम को को पहले जहर पिलाकर मार दिया गया फिर बाद में चारों लोगों ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय मकान के सभी खिड़की-दरवाजे बंद कर दिए गए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तीनों बच्चों को जहर पिलाया गया था, जबकि अन्य चारों की मौत दम घुटने से हुई थी।

विज्ञापन

बच गईं परिवार की दो लड़कियां

Seven family members found dead in Kutch

पुलिस जांच के अनुसार यह परिवार करीब 3 साल से भगवान की आराधना कर रहा है। इतना ही नहीं, एक एक धार्मिक संस्थान के आश्रम में दान देने के लिए इस परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन भी डेढ करोड रूपए में बेच दी थी।

दरअसल, पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद वह डेढ करोड रूपया एक आश्रम को इस परिवार ने दान कर दिया था। परिवार के मुखिया उसी आश्रम में ही रहना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते ऐसा नहीं हो सकता।

वहीं, दूसरी तरफ मृतक राधू भाई की अन्य दो पुत्री पायल (15) तथा सोनल (7) स्कूल जाने के कारण घर में नहीं थी, जिससे वे जिंदा बच गई है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed