पढ़िए, फेसबुक के जरिए पकड़े गए 7 शातिरों की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया का दखल हर किसी की जिंदगी में बढ़ा है। इसने जहां देश दुनिया में बसे लोगों को एक दूसरे से जोड़ा है तो बहुत से लोगों की आफतें भी बढ़ाई हैं।
फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप अब कई तरह के अपराधों का जरिया बन रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वे लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर रोक लगा सके।
ताजा मामलों में देखा गया है कि सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी, रेप और लूट की तमाम वारदातों के अलावा देह व्यापार को भी बढ़ावा मिल रहा है और कई ऐसे रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है जो सोशल मीडिया के जरिए ही चलाए जा रहे थे।
mashable.com के अनुसार पुलिस के लिए सोशल मीडिया कई मामलों में मुसीबत बन चुका हुआ है तो कई ऐसे भी मामले हैं जिनमें पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में काफी मदद भी मिली है। पढ़िए ऐसे 7 मामले जिनमें पुलिस ने फेसबुक की सहायता से आरोपियों को धर दबोचा।
1: पुलिस को चिढ़ाने के लिए ये क्या कर बैठा
जेकिंस के रहने वाले 20 वर्षीय माइकल बेकर को पुलिस जीप से गैस निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे पुलिस की गाड़ी से गैस चुराते हुए अपनी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की जिसके चलते उसे तुरंत पकड़ लिया गया।
तस्वीर में यह साफ दिख रहा था कि आरोपी पुलिस की स्क्वाड कार से गैस चुरा रहा है। यही नहीं उसने इस तौर मिडिल फिंगर दिखाते हुए अपनी तस्वीर खींची।
फेसबुक पर यह तस्वीर मिलने के बाद पुलिस ने इसे पूरे इलाके में बंटवा दिया और आरोपी की पहचान करने को कहा।
हालांकि मजेदार बात से है कि आरोपी को इस बात का जरा भी मलाल नहीं था कि उसे जेल हुई है। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा फेसबुक पर अपनी तस्वीर डालते हुए कहा लिखा कि उसे खुशी है कि वह फेसबुक के चलते जेल हो आया।
2: फेसबुक चैटिंग से फंसे लुटेरे
वर्ष 2012 में दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया जो फेसबुक चैटिंग पर लूट की योजना बना रहे थे। दोनों आरोपी एक पैदल यात्रा के दौरान लूट के बारे में बात कर रहे थे।
आरोपी बेंजामिन (19) और के क्रिस्टेंसन (21) को पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि दोनों ने पुलिस को सफाई देते हुए कहा कि वे लोग जानवरों को पकड़ कर उनकी हत्या की बात कर रहे थे न कि इंसानों की।
दोनों ने पुलिस को इस बात पर बहकाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से हथियार भी तैयार कर लिए थे।
3: आप भी जरूर लॉगआउट करेंगे फेसबुक
वाशिंगटन में एक दिन एक महिला घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी दो हीरे की अंगूठियां लापता है। वह अंगूठियों की तलाश कर ही रही थी कि उसकी नजर कंप्यूटर पर पड़ी तो वह हैरान रह गई।
उसने देखा कि किसी ने उसके कंप्यूटर पर अपना फेसबुक लॉगइन किया है लेकिन लॉगआउट करना भूल गया।
महिला ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फेसबुक अकाउंट के जरिए आरोपी चोर जोनाथन पार्कर (19) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए।
4: चोरी का कोट पहनकर FB पर लगा दी तस्वीर
वाशिंगटन में एक 19 वर्षीय चोर ने एक रिपोर्टर के घर में डाका डाला और उसका कोट, पैसा व लैपटॉप उठा लिया।
घर से निकलने के बाद उसने लैपटॉप ऑन किया और फेसबुक लॉगइन करने की कोशिश की। उसने देखा कि फेसबुक पर पीड़ित व्यक्ति के रिपोर्टर के बेटे का फेसबुक खुला था। उसने अपनी एक तस्वीर खींची और उसे उसी फेसबुक अकाउंट से अपलोड कर दी।
जब पीड़ित रिपोर्टर ने चोर को अपने पिता के कपड़ों में देखा तो उन्हें पता चल गया कि यही चोर है। उसी तस्वीर के जरिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से चोरी के सामान के अलावा बिना लाइसेंस की एक पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में उसे सबसे बेवकूफ अपराधी करार देते दिया।
5: फेसबुक पर लाइक करने से पहले सौ बार सोचेंगे!
वर्जीनिया में एक सेक्स अपराधी को पुलिस ने फेसबुक पर कुछ कंटेंट लाइक करने के आधार पर पकड़ लिया। हालांकि यह थोड़ा चौंकाने वाला है लेकिन काफी मजेदार है।
कई मामलों वांछित चल रहा डेलन नाइसर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था, लेकिन उसकी एक छोटी सी चालाकी उसी पर भारी पड़ गई।
दरअसल, पुलिस पर नजर बनाए रखने के लिए आरोपी की प्रेमिका ने लोकल पुलिस का फेसबुक पेज लाइक कर लिया। उसकी इस हरकत से पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चल गया साथ ही उन्हें उसके फेसबुक अकाउंट का डायरेक्अ एक्सेस भी मिल गया।
इसके बाद पड़ताल में जुटी पुलिस ने थोड़ी मशक्कत के बाद आरोपी और उसकी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
6: हिम्मत है तो पकड़ के दिखाओ
अमेरिका के ओरेगन शहर में एक व्यक्ति को ड्रग ट्रीटमेंट के नाम पर कोर्ट ने जेल जाने से छूछ दे दी। आरोपी ने अपना इलाज कराने के लिए शहर छोड़ा और अपना सामाना लेकर रवाना हुआ। लेकिन इस दौरान उसे शरारत सूझी और उसने फेसबुक के जरिए पुलिस अधिकारी को ताने देने शुरू कर दिया।
उसने गाड़ी चलाते हुए उसे कई तस्वीरें भेजीं और हर राज्य की सीमा पार करते ही उसे मैसेज किया कि एक और कदम आगे। हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ।
इसके बाद उसने फिर मैसेज भेजकर बताया कि वह अलबामा में है। इसके बाद ही उसका बुरा वक्त शुरू हो गया। डाफ्ने में उसे तेज रफ्तार में कार चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका लाइसेंस जब्त करने के बाद पुलिस को पता चला कि उसके नाम पर अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया है।
आरोपी को इस कारनामे के लिए 30 महीने जेल की सजा दी गई।
7: वांटेड अपराधी ने फेसबुक पर शेयर की अपनी तस्वीर
न्यूयॉर्क के लॉकपोर्ट में क्रिस क्रेगो नाम के आरोपी को 2009 में गिरफ्तार किया गया था। उस पर बार में मारपीट करने का आरोप था।
हालांकि इस मामले में पुलिस को पहले यह लगा कि आरोपी क्रिस राज्य छोड़कर फरार हो चुका है इसलिए उसके नाम का वारंट जारी कर दिया गया।
हालांकि जब पुलिस को उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने गूगल की मदद ली। पुलिस ने जब उसके फेसबुक और माईस्पेस अकाउंट की छानबीन की तो उसकी सही लोकेशन का पता चल गया।
आरोपी ने फेसबुक पर अपने काम करने की जगह की तस्वीर के साथ लोकेशन भी शेयर की जिसके जरिए पुलिस उस तक आसानी से पहुंच गई। यही नहीं, आरोपी ने फेसबुक पर अपनी वो तस्वीर भी शेयर की जिसे पुलिस ने अखबारों में वांटेड के तौर पर छपवाया था।