{"_id":"e8ffdb0e2c634a7df1b0eae602e196ee","slug":"servant-stole-more-than-twenty-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस नौकर पर था यकीन, उसी ने की वारदात","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जिस नौकर पर था यकीन, उसी ने की वारदात
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के आनंद विहार इलाके के सूरजमल विहार में पीवीसी पाइप कारोबारी का नौकर 20 लाख से अधिक का माल घर से समेटकर भाग गया।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद पीड़ित रूप कुमार जैन को इसकी जानकारी हुई। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपी नौकर की तलाश में बिहार गई हुई है।
पुलिस के अनुसार, कारोबारी परिवार के साथ ए-236, सूरजमल विहार में रहता है। रूप कुमार ने बताया कि काफी समय से उसके पास समरी (बिहार) निवासी राम सागर घरेलू काम कर रहा था।
विज्ञापन
राम सागर के साथ उसका 13-14 साल का बेटा भी रहता था। 26 दिसंबर को अचानक दोनों गायब हो गए। परिवार को नौकर पर यकीन था, इसलिए उस दिन सिर्फ दोनों के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद कारोबारी ने अलमारी की जांच की तो पता चला कि लॉकर से 12.50 लाख रुपये गायब थे। साथ ही उनकी बहू के लाखों के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात भी नहीं थे।
पीड़ित ने बताया कि उनकी बहू दिल्ली से बाहर गई हुई है। उसके आने के बाद ही पता चलेगा कि नौकर कितने के गहने लेकर गया है।