{"_id":"2a74b193f40c939ede6127547b52337d","slug":"servant-arrested-to-threat-financer-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बारे में करता था अश्लील बातें","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटी के बारे में करता था अश्लील बातें
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 Dec 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाले एक बडे़ फाइनेंसर की रात की नींद उड़ाने वाला उसका नौकर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
लोन नहीं देने से नाराज नौकर हर रोज देर रात फोन कर फाइनेंसर को धमकाता और उसकी बेटी के बारे में आपत्तिजनक बातें करता।
रात के फोन से फाइनेंसर इस कदर डर गया कि फोन उठाने से डरने लगा था। फाइनेंसर ने इसकी शिकायत दक्षिण जिले के सफदरजंग एंकलेव पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने फाइनेंसर के ही नौकर सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौकर सुनील देर रात घर में रहकर अथवा छुट्टी पर जाकर फाइनेंसर को फोन कर परेशान करता था। फाइनेंसर नौकर को बेटे की तरह रखता था। इसलिए उस पर शक भी नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चार-पांच महीने पहले नौकर ने फाइनेंसर से 50 हजार रुपए का लोन मांगा था। फाइनेंसर ने उसे सिर्फ 20 हजार लोन देने की बात कही। इससे नौकर सुनील फाइनेंसर से चिढ़ गया था।
नौकर ने फर्जी आईडी से मोबाइल नंबर लिया और फाइनेंसर को रात में दो से तीन-चार बजे तक फोन करने लगा। फोन पर गाली देने के अलावा फाइनेंसर की 12 वर्षीय बेटी के बारे में अश्लील बातें करता था।
पुलिस ने सुनील यादव को फर्जी आईडी पर फोन देने वाले दुकानदार दीपक ग्रोवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।