फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Serial Robber Arrested, Told Police She Needed Money For Dog Food

'कुत्ते की खुशामद के लिए सीरियल लुटेरी बन गई'

Fri, 19 Feb 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Feb 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
Serial Robber Arrested, Told Police She Needed Money For Dog Food

हालातों से मजबूर होकर लोगों को गुनहगार बनते देखा होगा, लेकिन क्या कोई घर के पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए भी लूटपाट को अंजाम दे सकता है? ये सवाल आपके जेहन में जरूर कौंध जाएगा जब इस खबर से वाकिफ होंगे।

विज्ञापन


तस्वीर में दिख रही 28 वर्षीय महिला को कई जगहों पर डाका डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पिट्सबर्ग पुलिस के मुताबिक मेलिस सैंटोरो नाम की इस महिला ने हाल ही में तीन डकैतियों को अंजाम दिया है।

पिट्सबर्ग के बैंक्सविले इलाके की रहने वाली सैंटोरो ने बैंक्सविले रोड पर ही लूटपाट की।

पुलिस के मुताबिक सैंटोरो ने पास के ही सुनोको गैस स्टेशन को निशाना बनाया। अगले दिन जब वो उसी इलाके में सिगरेट लेने के लिए गई तो गैस स्टेशन के क्लर्क ने उसे पहचान लिया और उसकी लाइसेंस प्लेट का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

प्लास्टिक की गन दिखाकर की सीरियल लूट

Serial Robber Arrested, Told Police She Needed Money For Dog Food

पिट्सबर्ग.सीबीएसलोकल.कॉम की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जनवरी में हुई लूट की दो वारदातों को भी सैंटरो ने ही अंजाम दिया था।

गैस स्टेशन के क्लर्क के मुताबिक जब उसने सैंटोरो से कहा कि वो अपना ऑर्डर देना चाहेगी तो उसने सेमी ऑटोमेटिक गन निकाली और पैसों की मांग की।

क्लर्क कैसे भी भागकर दूसरे कर्मचारियों के पास चला गया जहां से पुलिस को फोन पर इत्तला दी गई। आनन-फानन में सैंटोरो को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ गया।

लेकिन इस बार सैंटोरो अपने मकसद को अंजाम दे सकी। उसने पिज्जा स्टोर को लूटा लेकिन उसकी करतूत कैमरे में दर्ज हो गई। पकड़े जाने पर पहले तो सैंटोरो ने इस तरह की किसी भी वारदात से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन पुलिसिया पूछताछ के जोर पकड़ते ही सैंटोरो ने अपने किए की सारी हकीकत बयां कर दी।

सैंटोरो ने पुलिस को बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते के खाने और रहने के इंतजाम के लिए डकैती डालती थी। इसके अलावा मां की आर्थिक मदद करने के लिए भी इस काम को अंजाम देती थी। सैंटोरो ने पुलिस को ये भी बताया कि वो महज डराने के लिए प्लास्टिक गन इस्तेमाल करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed