पुलिस की निगरानी में रेपिस्ट ने फिर किया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की निगरानी में रहने वाले एक सीरियल रेपिस्ट की घिनौनी करतूत की वजह से अब पुलिस भी मुश्किल में आ गई है। दरअसल, आरोपी ने पुलिस की निगरानी में रहने के दौरान ही मौका पाकर एक लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
अदालत की ओर से यौन अपराधी घोषित किए जाने के बाद उस पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन एक दिन उसने पुलिस को भी चकमा दे दिया और वारदात को अंजाम दे डाला।
मामला स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग का है। आरोपी यौन अपराधी डेनियल वेल्स ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर बीच सड़क से अगवा किया था।
आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई गंभीर मामले चल रहे थे। बार-बार अपराध दोहराने की उसकी आदत के चलते कोर्ट ने उसे बेहद खतरनाक अपराधी करार दिया था।
आरोपी को मिली उम्रकैद
पूछताछ में उसने बताया कि उसने 25 वर्षीय युवती को अगवा किया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि वह करीब 90 मिनट तक युवती को डराता रहा और उसकी इज्जत लूटता रहा।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके बाद पुलिस चीफ ने उसकी करतूतों की एक रिपोर्ट पब्लिश कराने को भी कहा ताकि लोगों को भी पता चल सके।
सजा सुनाए जाने के दौरान अदालत ने कहा कि उसे तब तक जेल से बाहर नहीं आने दिया जाएगा जब तक कि पेरोल बोर्ड पूरी तरह से आश्वस्त न हो।
एडिनबर्ग हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी की ताजा करतूत समाज के लिए बड़ा खतरा है। लोग वह महसूस भी नहीं कर सकते हैं जो कुछ इस 25 साल की पीड़िता ने खुद पर झेला है। इस घटना का उस पर बहुत बड़ा मनौवैज्ञानिक असर पड़ा है।
चिड़ियों के बाड़े में ले जाकर किया रेप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को सड़क पर अकेली देखकर आरोपी उस पर झपट पड़ा। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए साथ चलने के लिए मजबूर किया। इस दौरान उसने युवती से कहा था कि वह उससे सिर्फ बातें करना चाहता है।
इयके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीड़िता को चिड़ियों के एक बाड़े में ले जाकर दोबारा रेप किया।
कोर्ट को बताया कि आरोपी एक खौफनाक यौन अपराधी है और उसने पहले भी ऐसे कई कांड किए हैं। उस पर एक पुलिस यूनिट नजर रख रही थी।
कानून के मुताबिक यौन अपराधी घोषित होने के बाद आरोपी, 17 साल से कम उम्र की लड़कियों के करीब नहीं जा सकता, लेकिन उसने यह नियम भी कई बार तोड़ा है।