फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Serial rapist rape again in allahabd

इलाहाबाद में सीरियल रेपिस्ट ने की बच्ची से दरिंदगी

Mon, 06 Jan 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Jan 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
Serial rapist rape again in allahabd

एक अधेड़ ने रविवार को 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। आरोपी दिलीप कुमार उर्फ दिल्ली पर पहले भी पांच बार 12 से 15 वर्ष की किशोरियों के साथ बलात्कार का आरोप लग चुका है।

विज्ञापन


एक मामले में उसे सात वर्ष की जेल भी हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची रविवार अपराह्न तीन बजे शौच के लिए घर से निकली थी।

बीवी का दो प्रेमियों से था चक्कर, पति मारा गया!


उसे अकेला पाकर दिलीप ने उसके साथ दरिंदगी की। बलात्कार और गहरे जख्म के कारण वह बेहोश हो गई लेकिन दरिंदे ने उसे छोड़ा नहीं। इस बीच परिजन उसे ढूंढते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


भाई के सामने ससुराल वालों ने लूटी बहन की अस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने देखा तो बच्ची बेहोश पड़ी थी और दिलीप उससे दरिंदगी कर रहा था। शोर मचाने पर वह भाग गया। ग्रामीणों ने हर जगह तलाशा लेकिन वह हाथ नहीं आया। बच्ची को कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

'बेटे का कत्ल नहीं करता तो वह मुझे खा जाता'


घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों को शांत कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी।


आरोपी के खिलाफ घूरपुर थाने में 376 झ, 376 ड, 323, 3/4 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

2001 में दर्ज हुआ था पहला मामला
दिलीप कुमार बलात्कार के मामले में पांच बार जेल जा चुका है। पहला मामला उस पर 2001 में दर्ज हुआ। वर्ष 2003 में बलात्कार के एक मामले में उसे सजा भी हुई लेकिन वह दो महीने बाद ही जमानत पर रिहा हो गया।

2011 में उसके ऊपर बलात्कार के दो मामले तथा बलात्कार के प्रयास का एक मामला दर्ज हुआ। दो साल तो वह शांत रहा लेकिन रविवार को उसने कक्षा सात में पढ़ने वाली अपने ही गांव की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed