सीरियल रेपिस्ट: मासूमों से करता था दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बड़ौत में नौशाद कुरैशी नाम का ऐसा सीरियल रेपिस्ट पकड़ा गया है, जो एक के बाद एक मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोप है उसने पिछले माह चार और छह साल की दो बहनों से रेप किया। इसके बाद बड़ौत नगर में ही दो अन्य बच्चियों से दुराचार का प्रयास किया। पुलिस ने कहा वह नशेड़ी है। उसने चारों घटनाएं कुबूल कर ली हैं।
नौशाद ( 35) बुधवार को तब पकड़ा गया, जब दुराचार के लिए एक बच्ची को उठाकर ले जा रहा था। उसे लोगों ने पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ही यह खुलासा हुआ कि उसने मंगलवार को भी ऐसी ही हरकत की थी। एक बच्ची उसकी हवस का शिकार होने से बची।
उससे बृहस्पतिवार को पूछताछ हुई तो उसने न केवल रेप से प्रयास के दो मामले कुबूल किए, बल्कि यह भी बताया पिछले माह दो मासूम बहनों से दुराचार भी उसने ही किया था। दोनों बहनों की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि कई दिनों तक उपचार कराना पड़ा था। एक को तो मेरठ रेफर किया था। उसका ऑपरेशन हुआ था। उस मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई।
नशेड़ी आरोपी ने कुबूल किया जुर्म
कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा जिस बच्ची के साथ रेप का प्रयास हुआ, उसने नौशाद को पहचान लिया है। इसके अलावा जिन दो बहनों के साथ पिछले माह दुराचार हुआ, उनमें से बड़ी ने उसे देखते ही उसकी ओर अपनी उंगली उठा दी।
हां, अंकल यही है, वो....
जिन दो बहनों के साथ पिछले माह दुराचार की घटना हुई, उनमें से बड़ी ने नौशाद कुरैशी को देखते ही अपनी उंगली उसकी ओर उठा दी। उससे पूछा गया क्या यह वही है जिसने....? तो बच्ची ने हां में गर्दन हिलाई। वह उसे देखकर सहम गई और अपने अब्बू से लिपट गई। बच्ची के ताऊ ने बताया इसके बाद उन्हें यकीन हो गया पुलिस सच बोल रही है।
हम उससे रिश्ता तोड़ चुके हैं
नौशाद के पिता शफीक कुरैशी ने पुलिस को बताया उनका बेटा आवारा है। वह 35 का साल है, लेकिन उन्होंने उसकी शादी नहीं की। वह नशे की गोलियां खाकर घूमता रहता है। पूरा परिवार उससे रिश्ता तोड़ चुका है।
हां, मैंने किया है रेप
नौशाद कुरैशी थाने में चिल्लाकर बोल रहा है। उससे पुलिस से कहा उसे नशे की गोलियां चाहिएं, वरना रह नहीं पाएगा। उससे पूछा क्या रेप उसने किया है, तो जोर से बोला, हां, मैंने किया है।