फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   serial killer charles manson getting marry

पढ़िए, सीरियल किलर के इश्क और अपराध की 5 कहानियां

Wed, 04 Feb 2015 12:01 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
serial killer charles manson getting marry

80 साल की उम्र में खुद से करीब 54 साल छोटी लड़की से शादी करने वाला चार्ल्स मैनसन कुख्यात अपराधी है। कैलिफोर्निया की जेल में बंद मैनसन की नई पत्नी को रविवार को उसके घर के बाहर देखा गया तो लोग काफी उत्सुक थे।

विज्ञापन


खुद को स्टार बताने वाली 26 वर्षीय एफ्टॉन एलेन बर्टन के हाथ में सगाई की अंगूठी थी और वह बेहद खुश नजर आ रही थी। पिछले माह ही उसे चार्ल्स से शादी करने के लिए लाइसेंस मिला था जिसके बाद उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया था।
विज्ञापन


आखिर इस हसीना को एक कुख्यात अपराधी पर ऐसी कौन सी खूबी नजर आई जो ये इसकी दीवानी हो गई। पढ़िए, चार्ल्स मैनसन के अपराध और प्रेम की कहानी।

'मॉडल कैदी' बन गया था चार्ल्स

serial killer charles manson getting marry

वर्ष 1934 में ओहिओ में पैदा हुए चार्ल्स मैनसन को अभिनेत्री शेरोन टेट और हॉलीवुड के कई अन्य लोगों की हत्या का आरोपी बताया जाता है। हालांकि उस पर कभी भी हत्या का मामला साबित नहीं हो सका।

चार्ल्स पर करीब 35 लोगों की हत्या का आरोप लगा लेकिन इनमें से कई मामले कोर्ट तक नहीं पहुंच सके जबकि कई में सबूतों की कमी के कारण मामले साबित नहीं हो सके।

बचपन में घर से दूर होने वाले चार्ल्स ने सड़क पर जिंदगी बिताई और छोटे-छोटे अपराध करके पैसे जुटाता रहा। वह कई बार पकड़ा गया और ऐसे में उसने जिदंगी के करीब 17 साल जेल में बिताए। उसे एक 'मॉडल कैदी' के तौर पर जाना जाने लगा।

वर्ष 1955 में उसने 17 साल की एक लड़की से शादी की और कैलिफार्निया में रहने लगा। लेकिन कुछ समय बाद ही उसने फिर से अपराध करने शुरू कर दिए और वह कार चोर बन गया।

जेल में साथी कैदी को बनाया हवस का शिकार

serial killer charles manson getting marry

वर्ष 1958 में चार्ल्स कई बार जेल से अंदर-बाहर हुआ। उसे 10 साल के लिए वाशिंगटन की मैक्नेल जेल भेज दिया गया जहां उसने बेहद खौफनाक कांड को अंजाम दिया। चार्ल्स ने जेल में साथी कैदी को रेजर का खौफ दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया। आखिरकार उसे मार्च 1967 में रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आते ही उसने एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जिसके कारण वह क्राइम हिस्ट्री का सबसे बेहद खतरनाक चेहरा बन गया। वह खुद को कयामत का अग्रदूत मानने लगा था।

उसे ड्रग्स की लत लग गई। इसके साथ ही उसे संगीत और कला का भी शौक लग गया। चार्ल्स की बातों का असर युवाओं पर हुआ और उसने अपने प्रशंसक बना लिए, जिन्होने चार्ल्स के उस दावे पर भरोसा कर लिया कि वह जीसस है और वह एक युद्घ छेड़ेगा।

विज्ञापन

जब दहल गया पूरा हॉलीवुड

serial killer charles manson getting marry

वर्ष 1969 में हॉलीवुड में एक के बाद एक सीरियल मर्डर हुए जिससे पूरी दुनिया हैरान रह गई। इस घटना ने प्रेम और शांति के माहौल को बदल को बदल दिया।

9 अगस्त 1969 को चार्ल्स ने शेरोन टेट और फिल्म डायरेक्टर की गर्भवती पत्नी समेत 5 लोगों को मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चार्ल्स ने अपने चार साथियों को चुना था। हालांकि इनमें से एक ने बाद में सुनवाई के दौरान मुख्य गवाह की भूमिका निभाई।

सुनवाई के दौरान उसने बताया कि शेरोन ने माफी मांगी और गर्भ में पल रहे बच्चे की जान की दुहाई देते हुए छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन कातिल ने उसकी बात नही सुनी और उसके पेट में ही कई बार चाकू से वार किया और फिर उसकी के खून से लाश के बगल में 'PIG' लिख दिया।

ऐसे खुला चार्ल्स के गुनाहों का पुलिंदा

serial killer charles manson getting marry

इन हत्याओं के बाद मैनसन और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन उन पर हत्या के बजाय डेथ वैली नेशनल पार्क के एक हिस्से में तोड़फोड़ का आरोप लगा था। हालांकि बाद में हत्या की छानबीन कर रही पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले और आरोपी फंसते गए।

चार्ल्स मैनसन के अपराधों के साथ उसकी सनक भी बढ़ती गई और उसने खुद को मसीहा मानना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में उसकी एक सहयोगी ने सुनवाई के दौरान उस पर आरोप लगाए और कहा कि चार्ल्स ने उसके कमजोरी फायदा उठाया है।

शेरोन की हत्या करने वाला कातिल चार्ल्स के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना और उसी ने एक के बाद एक उसके गुनाहों का पुलिंदा खोल ‌दिया। मामले की सुनवाई के दौरान चार्ल्स ने अपना एक अलबम 'लाई' लॉन्च किया। इसके जरिए उसने केस लड़ने के लिए पैसा जुटाने की कोशिश की।

25 जनवरी 1971 को चार्ल्स को टेट और ला बियांका की हत्या का दोषी करार दिया गया। उसे मौत की सजा सुनाई गई हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सजा-ए-मौत को अवैध करार दिया जिसके चलते उसकी सजा उम्रकैद में बदल गई।

जेल में नहीं बदला चार्ल्स

serial killer charles manson getting marry

कैलिफोर्निया की कोरकोरन जेल में रहने के दौरान भी मैनसन ने अपने प्रशंसक बनाना जारी रखा। एफ्टॉन ने ही सबसे पहले दावा किया था कि वह चार्ल्स मैनसन के साथ रिश्ते में है।

वर्ष 2013 में उसने एक पत्रिका से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते का खुलासा किया था और यह भी कहा था कि चार्ल्स उसका होने वाला है।

बीते 7 नवंबर को अदालत ने उन्हें 90 दिन के अंदर शादी करने का लाइसेंस दिया है। जिसके बाद हाल ही में उनकी शादी होने की सूचना मिली है।

जानकारी के मुताबिक, एफ्टॉन ने चार्ली का केस लड़ने और उसे जेल से बाहर लाने के लिए ही उससे शादी की है। क्योंकि जेल के नियमों के मुताबिक उसके केस से जुड़े दस्तावेज उसके किसी रिश्तेदार को ही दिए जा सकते हैं। साथ ही यह भी पता चला है एफ्टॉन, चार्ल्स की रिहाई के लिए कई वेबसाइट भी चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed