फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   serial killer arrested in maharashtra

बदला लेने के लिए बन गया भिखारियों का सीरियल किलर

Sun, 11 Aug 2013 12:02 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sun, 11 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
serial killer arrested in maharashtra

पुलिस ने महाराष्ट्र के शिरडी कस्बे में 6 भिखारियों की हत्या के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ये सभी हत्याएं पुणे में एक बार कुछ भिखारियों द्वारा पिटाई किए जाने का बदला लेने के लिए कीं।

विज्ञापन


एसपी आरडी शिंदे ने बताया कि आरोपी सतीश रामदास वैष्णव औरंगाबाद जिले के मालीवाड़ा का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने आरोपी को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


अहमदनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर कस्बे में पिछले महीने अलग-अलग वारदातों में 6 भिखारियों की हत्या कर दी गई थी। पुणे में कैटरिंग का बिजनेस करने वाले वैष्णव की कुछ महीने पहले पुणे रेलवे स्टेशन पर कुछ भिखारियों ने पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वैष्णव अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए सीरियल किलर बन गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 8 जुलाई को उसने साईं नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला समेत दो भिखारियों की हत्या कर दी थी।

वारदात के समय वे सभी सो रहे थे। इसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। 27 जुलाई को शिव ओधा के पास एक भिखारी और अगले दिन तीन अलग अलग जगहों पर तीन भिखारियों की हत्या की।


इसके अलावा एक अन्य भिखारी पर भी हमला किया। सभी मृतकों की उम्र 50 से 55 साल के बीच की थी। पुलिस ने शक जताया है कि वैष्णव ने कोल्हापुर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी भिखारियों की हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed