फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sentenced to illicit relationship

शादीशुदा महिला से अवैध संबंध की अनोखी सजा

Wed, 14 May 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 14 May 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to illicit relationship

तीन बच्चों की मां से अवैध संबंध बनाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामला खुलने पर गांव में पंचायत बुलाकर दोनों को समझाया गया।

विज्ञापन


महिला तो पंचों की बात मान गई, लेकिन व्यक्ति उसे साथ रखने की जिद पर अड़ गया। इस पर पंचायत ने उसकी आधी मूंछ काटने का फरमान सुना दिया।

महिला के परिजनों ने भरी पंचायत में उसकी एक ओर की मूंछ काट दीं। यह अनोखी सजा बिजनौर जिले की एक पंचायत में दी गई है।

तीन बच्चों की मां से इश्क लड़ा रहा था पांच बच्चों का बाप

Sentenced to illicit relationship

रेहड़ धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच बच्चों के पिता को गांव की ही तीन बच्चों की मां से अवैध संबंध बनाने भारी पड़ गया।

ग्रामीणों को इसका पता चला तो बिरादारी की पंचायत बुलाई गई। पंचों ने दोनों को तलब कर उनसे इच्छा जाहिर करने की बात कही।

पंचों ने कहा कि उनके इस व्यवहार से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। गांव के युवक-युवतियों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

यदि वे नहीं माने तो उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इस बात पर महिला बैकफुट पर आ गई, लेकिन व्यक्ति उसे साथ रखने की जिद पर अड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने उसकी एक ओर की मूंछ काटी

Sentenced to illicit relationship

पंचायत ने उसकी आधी मूंछ काटने का फरमान सुना दिया। पंचों के आदेश पर महिला के परिजनों ने उसकी एक ओर की मूंछ काट दी।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन लुकाछिपी का खेल जारी रहा। महिला का पति उसका लगातार विरोध कर रहा था। जबकि उस व्यक्ति की पत्नी भी इन संबंधों के खिलाफ थी।

मजबूर होकर पंचायत को सख्त निर्णय लेना पड़ा। ताकि गांव में और कोई व्यक्ति इस तरह का काम करने की हिम्मत नहीं कर सके। उधर, पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed