फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sell three month old baby in shopping mall

शॉपिंग मॉल में एक लाख रुपए में बेच रहा था बच्ची

Mon, 13 Jul 2015 01:06 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sell three month old baby in shopping mall

(चित्र: स्थानीय पुलिस द्वारा जारी की गई आरोपी की तस्वीर)

विज्ञापन


इंग्लैंड की मैनचेस्टर पुलिस ने तीन महीने की बच्ची को बेचने की कोशिश करने के आरोप में एक 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक 1000 पाउंड (लगभग 1 लाख रुपये) में इस बच्ची को बेचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के बार्टन आर्केड शॉपिंग मॉल की है जहां इस युवक ने एक अजनबी से इस बच्ची को बेचने के लिए सम्पर्क किया। इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने दोपहर के बाद एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक शॉपिंग मॉल में जब उस व्यक्ति ने बच्ची को खरीदने से इंकार कर दिया तो वह सड़क की तरफ निकल गया। वहां युवक ने दो अन्य लोगों से बच्ची को बेचने की कोशिश की।
विज्ञापन


उनमें से एक व्यक्ति ने एक स्थानीय समाचार पत्र से बातचीत में बताया कि उसने युवक से महज 1000 पाउंड के लिए इस धंधे को बंद करने की सलाह भी दी। इस घटना के कई घंटो बाद पुलिस ने आम नागरिकों से मिली जानकारी के आधार पर इस युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जनता और मीडिया का जताया आभार

Sell three month old baby in shopping mall

(चित्र: बार्टन आर्केड शॉपिंग मॉल, मैनचेस्टर)

नीलामी करने वाले इस युवक को बाजार से बाहर जाने से रोकने के लिए करीब दर्जनभर पुलिस वाले पूर सिटी सेंटर में फैल गए थे। युवक की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल वो हमारे गिरफ्त में है और जिस मासूम बच्ची को वह बेचने की कोशिश कर रहा था वह स्वस्थ और सुरक्षित है।

इंस्पेक्टर लिआम बोडेन ने कहा, 'हम जनता और मीडिया का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने समय रहते इस अपील को चारों तरफ फैलाने में हमारी मदद की। फिलहाल आरोपी हमारे कैद में है और हम उससे इस घटना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि जिस शॉपिंग मॉल में इस बच्ची को बेचने की कोशिश की जा रही थी उस मॉल शहर के डिन्सगेट इलाके में स्थित है। इस विक्टोरियन काल के शॉपिंग मॉल का निर्माण साल 1872 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed