फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   secrets of many have been exposed after dating site was hacked

साइट हुई हैक, पोल खुलने से आशिकों में हड़कंप

Sat, 23 May 2015 09:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 May 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
secrets of many have been exposed after dating site was hacked

चोरी-छिपे जिन लाखों लोगों ने डेटिंग साइट के जरिए अपना पार्टनर ढूंढ़ा था या ढूंढने की कोशिश में लगे थे अब उनकी पोल खुल गई है। डेटिंग साइट में जिन लोगों ने खुद को रजिस्टर कराया था उनका नाम, पता और फोटो सब कुछ सबके सामने आ गया है जिससे साइट में रजिस्टर कराने वाले लोगों में हड़कंप मचा गया है।

विज्ञापन


मामला अडल्ट फ्रेंड फाइंडर नामकी एक डेटिंग साइट का है। सीएनएन के मुताबिक यह साइट हैक हो गई है। साइट के हैक होने से करीब 30 लाख 90 हजार लोगों की व्यक्तिगत सूचनाएं लीक हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि यह साइट मार्च के महीने में हैक हो गई थी लेकिन इस बात का पता लोगों को तब लगी जब उनकी व्यक्तिगत और गुप्त सूचनाएं लोगों को मिल गईं। खास बात यह भी है कि कुछ लोगों ने अपना अकाउंट किसी फर्जी नाम से बनाया हुआ था लेकिन उनके ई मेल आईडी और फोन नंबर से उन लोगों के बारे में उनके तमाम जानने वालों को पता चल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुला भेद, किसे चाहिए कैसा पार्टनर?

secrets of many have been exposed after dating site was hacked

इस डेटिंग साइट के हैक होने से लोगों का यह रहस्य भी जगजाहिर हो गया है कि किसे किस तरह के सेक्स पार्टनर की जरूरत है। खबर यह भी है कि यह साइट लोगों से ऐसी-ऐसी गुप्त जानकारी ले लेती ‌जिसके बारे में लोग अपने घर में भी नहीं बता सकते।

साइट लोगों को रजिस्टर करने के दौरान उनके उनकी रुचि, पार्टनर की उम्र, रंग, साइज आदि के बारे में जानकारी ली जाती है। कुछ महिलाएं और पुरुष संमलिंगी होते जो अपने जैसा पार्टनर चुनना ही पसंद करते हैं।

यह साइट लोगों के उनके काम परिस्थिति के बारे में भी जानकारी ले लेती है कि वह कहां और किस स्थि‌ति में अपने पार्टनर से मिलना चाहेंगे। इतना ही नहीं लोगों के कुछ खास व्यवहार के हिसाब से यह साइट उन्हें उनके अनुसार पार्टनर ढूंढने के लिए सुझाव भी देती है। लेकिन इस साइट में रजिस्टर कराने वाले लोगों के सामने मुसीबत यह आ गई है ये सभी गुप्त बातें अब पब्लिक हो चुकी हैं।

हैकर ने खुद पब्लिक की सबकी गुप्त बातें

secrets of many have been exposed after dating site was hacked

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है एंड्रू ऑर्नहेमर नामक के एक विवादित हैकर ने इस साइट को हैक‌ किया और लोगों की सूचनाओं से जुड़ी फाइलों को पढ़ा है। इसके बाद हैकर ने तमाम सूचनाओं को ट्वीट कर सबको बता दिया है।

वॉशिंगटन पुलिस का मामले पर कहना है कि एफएए का एक कर्मचारी कैलिफोर्निया के इंनकम टैक्स विभाग में काम करता है। और इसी कर्मचारी ने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए ऐसा काम किया है।

हैरानी की बात यह भी है कि इस हैकर ने लोगों के ईमेल आईडी, पासवर्ड, जन्मतिथि और उनके क्रेडिट कार्ड का डाटा लीक कर दिया है।

एक और हैकर ने हैक करने की धमकी

secrets of many have been exposed after dating site was hacked

खबरों में बताया जा रहा है कि इस साइट में लोग सेक्स पार्टनर ढूंढते वक्त अपने प्रोफेशन के हिसाब का पार्टनर भी ढूंढते हैं। कोई अपने लिए सरकारी नौकरी वाला पार्टनर ढूंढता है तो कोई सिंगर या अभियन के क्षेत्र में जुड़ा शख्स।

वहीं साइट का दावा है कि उनके पास करीब 60 लाख लोगों ने अपना नाम रजिस्टर कर रखा है जिनमें मात्र 30 लाख 90 हजार लोगों के बारे में ही सूचनाएं लीक हुई हैं।

वहीं साइट हैक करने वाले दूसरे ग्रुप ने भी साइट हैक करने का दावा किया है। इस ग्रुप ने साइट चलाने वालों को धमकी भी दी है कि वो उन्हें एक लाख डॉलर दें नहीं तो सबकी गुप्त बातें लीक कर दी जांएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed