फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   SDO husband beating his wife on opposing to extra affair

पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध, SDO ने कमरे में बंद कर पीटा

Sun, 14 Jun 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 14 Jun 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
SDO husband beating his wife on opposing to extra affair

झांसी विद्युत विभाग के एसडीओ ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। इस मामले में पत्नी ने एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार थानांतर्गत मोहल्ला सर्वनगर निवासी मीनाक्षी उर्फ रिचा ने एसएसपी किरन एस को फोन करके बताया कि वह विद्युत विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार पुत्र पोखीराम की पत्नी है।
विज्ञापन


पति ने एक महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटा है। इस पर एसएसपी के आदेश पर महिला थानाध्यक्ष व सीपरी बाजार थानाध्यक्ष फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। वह पीड़िता को लेकर महिला थाने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ का एक महिला से था अफेयर

SDO husband beating his wife on opposing to extra affair

पीड़िता रिचा ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि पति के एक महिला से काफी समय से अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर उसे आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है।

शनिवार को भी उसे पीट करके घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

थानाध्यक्ष डा. रंजना गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के बच्चों ने भी पिता द्वारा की जाने वाली मारपीट की पुष्टि की है। पति घर से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed