फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sdm's daughter tried to rob bag

एसडीएम की बेटी से बैग लूटने की कोशिश

Thu, 05 Dec 2013 12:50 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Thu, 05 Dec 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
sdm's daughter tried to rob bag

बलिया के एसडीएम की बेटी से मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग लूटने की कोशिश की। उस समय वह ऑटो से घर लौट रही थी। छीनाझपटी में युवती का गिरा मोबाइल झपटकर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


बलिया में एसडीएम पद पर तैनात एके मिश्रा की बेटी दीक्षा नोएडा स्थित एक फेमस वेबसाइट कंपनी में कार्यरत है। दीक्षा राजेंद्र नगर में रहती हैं।

उसने मंगलवार शाम करीब सात बजे कौशांबी मेट्रो स्टेशन से मोहननगर के लिए ऑटो लिया। मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो युवक ऑटो के साथ-साथ चलने लगे।
विज्ञापन


तभी पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर दीक्षा से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसका मोबाइल निकल गया जो बदमाश ने लपक लिया। बदमाश बाइक दौड़ाकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed