{"_id":"b888493b94945a9b9bf3d3560622aa82","slug":"sculptures-theft-from-an-ancient-temple-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राम मंदिर से चार करोड़ की मूर्तियां चोरी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: राम मंदिर से चार करोड़ की मूर्तियां चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दी (बलिया)
Updated Thu, 08 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया में हल्दी थाना क्षेत्र के बसुधरपाह गांव में स्थित मठिया से राम, लक्ष्मण और माता जानकी की चार करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति मंगलवार की रात चोर उठा ले गए। दूसरे दिन सुबह जब इसकी जानकारी पुजारी को हुई तो उसने गांव के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
चोरी की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। हल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है। सीओ सुरेश चंद रावत ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और कहा कि मूर्ति चोरी के गिरोह का जल्द पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बसुधरपाह गांव में एक मठिया है, जहां पर करीब 125 साल पुराना राम-जानकी का मंदिर है। इसमें राम, लक्ष्मण तथा जानकी की अष्ठधातु की ढाई फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित थी। तीनों मूर्तियों का वजन 75 किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य चार करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार रात चोरों ने लोहे की सीकड़ को तोड़ चहारदीवारी फांदकर अंदर से गायब कर दिया। घटनास्थल से 100 मीटर दूर लोहे का राड जो एल आकार में था। उसके पास में ट्रक का एक ट्यूब बरामद किया गया है।
लोगों का मानना है कि इसी लोहे के राड से प्रतिमा को तोड़ने के बाद ट्यूब में भरकर ले गए होंगे। एक ट्यूब मौके पर भी मिला है। पुलिस को इस बात की आशंका है कि चोरी की मूर्ति को पानी से भरे गड्ढे में फेंका जा सकता है। इसके लिए एक टीम बुलाई गई है, जो गड्ढे में घुसकर मूर्ति की तलाश कर रही है।