फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Schoolgirl teasing

जब प्रधानाचार्य ही करने लगे छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 23 Jul 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 23 Jul 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl teasing

प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने कार्यालय में बुलाकर तीसरी की छात्रा से छेड़छाड़ की। घर जाकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्ची से छेड़छाड़ से खफा परिजनों ने स्कूल में ही प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


साथ ही वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर शिकायत कर स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला हमीरपुर का है। भरुआसुमेरपुर कस्बे की नई बस्ती में रमा स्टडी सेंटर नामक प्राइवेट स्कूल है। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक छात्रा को प्रधानाचार्य ओम गुप्ता ने अपने कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बोले, फर्जी फंसाया जा रहा है

Schoolgirl teasing

छात्रा का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उससे छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर बच्ची ने प्रधानाचार्य की करतूत मां से बताई। बेटी से छेड़छाड़ से खफा परिजन विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य ओम गुप्ता की जमकर धुनाई की।

बच्ची की मां ने मामले की शिकायत वूमेन पावर लाइन 1090 पर दर्ज करा प्रधानाचार्य के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी। मामले की गंभीरता देख मुकदमा दर्ज कर पुलिस तत्काल विद्यालय पहुंची।

पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में आरोपी प्रधानाचार्य ओम गुप्ता का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। बताया कि छात्रा की फीस जमा नहीं हुई है, इस पर उसने छात्रा को स्कूल आने से मना कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed