यूपी: स्कूल जाने के लिए निकली थी छात्रा, रास्ते में हुआ दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पुखरायां के देवराहट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा-9 की छात्रा से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया।
वारदात में आरोपी युवक ने अपने दो साथियों का भी सहयोग लिया। पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म करने और दोनों साथियों पर सहयोग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपी तीनों युवक गांव से फरार हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 वर्षी पुत्री पास के गांव के एक इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
गुरुवार की सुबह वह स्कूल जा रही थी कि रास्ते में गांव के रवि तिवारी, शिवशंकर और श्रीराम उर्फ वीरू ने उसे पकड़ लिया।
स्कूल जा रही छात्रा को जबरन खेत में ले गए और रेप कर दिया
पीड़िता के पिता के मुताबिक तीनों दरिंदे किशोरी को घसीटकर खेत में ले गए। जहां रवि ने अपने दोनों साथियों की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपी बेहोशी हालत में किशोरी को छोड़कर फरार हो गए।
होश आने पर किसी तरह पुत्री घर पहुंची और अपनी मां को जानकारी दी।
थाना इंचार्ज उमाकांत ओझा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट भेजा जाएगा।