फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Schoolgirl forced to have sex with long lost father

फेसबुक पर मिले बाप-बेटी, शराब पिलाकर रेप

Sat, 10 Jan 2015 12:06 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl forced to have sex with long lost father

सोशल नटिवर्किंग साइट फेसबुक ने कई बार बिछड़े लोगों को मिलाया है और पुराने दोस्तों से मिलने या उन्हें खोजने का यह बेहद आसान जरिया बन चुका है, लेकिन 13 साल की एक लड़की के साथ जो हुआ वह बेहद खौफनाक है।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के साउथ यॉर्कशायर का है। 13 साल की मासूम लड़की ने अपने खोए हुए पिता को फेसबुक के जरिए ढूंढ़ निकाला। फेसबुक पर कुछ दिनों तक बातचीत के बाद पिता ने उसे अपने पास रहने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


पिता की बात मानकर लड़की उसके पास गई लेकिन उसकी जिंदगी तबाह हो जाएगी ये उसने सोचा भी नहीं। पिता से मिलने की खुशी चंद दिनों में ही एक भयानक सपने में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना संबंध बनाने को मजबूर करता था पिता

Schoolgirl forced to have sex with long lost father

मेट्रो के अनुसार, पीड़ित लड़की का पिता हैवानियत पर उतर आया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। मामले को कोर्ट के सामने रखा गया तो सब हैरान रह गए।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने पिता से कुछ दिन पहले ही मिली थी और वह उसे खोना नहीं चाहती थी इसलिए वह चुप रही, लेकिन उसका पिता दिन-ब-दिन हैवान बनता गया और उसे रोजाना शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।

उसने बताया कि वह ऐसा करीब छह महीने तक चला। उसका पिता हर रोज उसे मजबूर करता वह खामोश रह जाती थी। इससे पहले आरोपी पिता उसे शराब भी पिलाता था।

ऐसे हुआ खुलासा

Schoolgirl forced to have sex with long lost father

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने करीब उक साल पहले एक सोशल वर्कर से इस बारे में बात की और उसने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित लड़की अब 18 साल की है।

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पिता को दोषी करार देते हुए छह साल जेल की सजा सुनाई है। उसे शराब पीने की बुरी लत है और वह डिप्रेशन का शिकार भी है।

फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि आरोपी ने अपनी बच्ची के साथ हैवानियत करके रिश्ते को कलंकित किया है और उसने उसकी कम उम्र का फायदा उठाकर यह सब कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed