{"_id":"e4f341367b38a021f00d543b7afd1c89","slug":"schoolboys-kidnap-and-murder-14-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र के अपहरण के बाद नाबालिगों ने की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
स्कूली छात्र के अपहरण के बाद नाबालिगों ने की हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम के एक सीरियल से कुछ नाबालिगों ने अपराध करने की प्रेरणा ले ली। कथित तौर पर पांच नाबालिगों ने 14 साल के बच्चे का अपहरण किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन नाबालिग हैं। अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस सभी आरोपियों की कस्टडी लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मामला बंगाल के मालदा जिले का है। घटना का मास्टरमाइंड दसवीं का होनहार छात्र है। इन सभी ने टीवी से सीखा कि कैसे अपहरण के बाद फिरौती के लिए कॉल करने के बाद पीड़ित को मार दिया जाए, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।
विज्ञापन
इस घटना में एक रात 12वीं कक्षा का छात्र तापस हलधर देर तक घर नहीं लौटा। उसी रात उसके पिता को फोन कर अपहर्ताओं ने दस लाख की फिरौती मांगी। फिर बाद तपस के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के कहने पर वह अपहर्ताओं को फिरौती की रकम देने को तैयार हो गया।
अपहर्ताओं के बताए पते पर वह रकम देने पहुंचा। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने दसवीं के दो छात्रों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अन्य साथियों के नाम भी उगल दिए।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य छात्रों सुदीप घोष और पुरंजय बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। आखिर में इस घटना का मास्टरमाइंड भी धरा गया।