{"_id":"26e84dfc119167168934d1c30ce91eba","slug":"schoolboy-allegedly-sodomized-by-four-senior-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के चार दोस्तों ने छात्र से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
स्कूल के चार दोस्तों ने छात्र से किया कुकर्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरु के स्कूल के कुछ छात्र स्पोर्ट्स मीट में शामिल होने के लिए गोवा गए हुए थे। उस दौरान चार छात्रों पर एक छात्र से कुकर्म करने का अरोप लगा है।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, अशोक नगर पुलिस ने मंगलवार सुबह घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय अस्पताल ने घटना के बारे में सूचित किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अस्पताल के अनुसार नौ साल के बच्चे के निजी अंगों पर जख्म थे। उसके साथ यौन दुराचार किया गया था। अभी तक पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने जब टीचर से बात की तो उन्होंने बताया कि अन्य छात्रों से पूछताछ की थी लेकिन कोई बात संदेहास्पद नहीं लगी।
पुलिस का कहना है कि कुकर्म की बात की पुष्टी के लिए दूसरे डॉक्टर की भी राय ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित छात्र कक्षा चार में पढ़ता है। उसने बताया कि छात्रों के एक समूह ने उससे मारपीट की थी। जिन छात्रों पर कुकर्म का आरोप लगा है वे सभी उसके सीनियर हैं।