{"_id":"b3041d66c67aa71e5aa8f1bb54fb2e50","slug":"school-teacher-rachelle-gendron-facing-rape-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स एजुकेशन वाली टीचर ने छात्र को बना डाला शिकार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेक्स एजुकेशन वाली टीचर ने छात्र को बना डाला शिकार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस महिला को स्कूल ने स्टूडेंट्स को सेक्स एजुकेशन पढ़ाने के लिए नौकरी पर रखा था उस पर एक छात्र से सेक्स करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
इस आरोप को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उस शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है। घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स की है।
हफ पोस्ट के अनुसार, 27 वर्षीय शिक्षिका रेचिली गेनड्रोन पर 14 वर्षीय एक छात्र से तीन बार सेक्स संबंध बनाने का आरोप है। पहली बार उसने अक्टूबर 2012 में फिर जनवरी 2013 और तीसरी बार मार्च में सेक्स किया था।
पुलिस जांच में छात्र के मोबाइल से शिक्षिका की अश्लील तस्वीरें और संदेश मिले हैं।
अदालत में पेशी के दौरान उसके पैर कांपने लगे, वह रोने लगी। बाद में दो हजार डॉलर के मुचलके पर उसे जमानत मिल गई। लेकिन उसे पीड़ित से मिलने और 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पढा़ने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
यदि वह दोषी पाई जाती है तो उसे कम से कम 10 साल की जेल होगी। वह पिछले पांच साल से स्कूल में पढा रही थी।