स्कूल टीचर ने 27 लड़कियों से की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने तक जीरो क्राइम के लिए जाना जाने वाला ईस्ट मिजोरम के चंफाई जिले का एक गांव अचानक चर्चा में आ गया।
पिछले हफ्ते एक स्कूल टीचर की गिरफ्तार के बाद यहां का माहौल बदल गया। एच लल्हमिंग माविया नाम के इस टीचर पर करीब 27 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
लगभग 200 परिवारों वाले इस गांव के लोग घटना के खुलासे के बाद काफी चिंतित और सहमे हुए हैं। गांव में रहने वाले पीएन जुइलियाना नाम के व्यक्ति ने कहा कि हमें यह भी नहीं समझ आ रहा कि हम क्या करें।
उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को उन्होंने कुछ लड़कियों को छेड़छाड़ के बारे में बात करते सुना। हालांकि तब उन्होंने लड़कियों को डांटा और किसी पर झूठा आरोप न लगाने की हिदायत दी। लेकिन बाद में पता चला कि वह टीचर वाकई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था।
लड़की ने बताया सच
अपनी बात साबित करने के लिए एक लड़की ने बताया कि टीचर ने उसे तब तक जकड़े रखा जब तक कि खून नहीं निकल आया।
बात के फैलते ही कुछ परिवार के लोगों ने रात में बैठकर इस पर चर्चा की। इस दौरान उस लड़की के परिवार के लोग भी मौजूद थे जिसने यह आरोप लगाया कि टीचर ने उसके साथ तीन बार रेप किया। इसके बाद लोगों ने उन सभी लड़कियों के नाम की लिस्ट बनाई जिन्होंने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
हालांकि पहले लोग पुलिस में जाने से बच रहे थे लेकिन एक दिन अचानक पुलिस गांव में पहुंच गई तो लोग हैरान रह गए। बाद में पता चला कि जिले के चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिस ने खुद ही इस मामले को संज्ञान में लिया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात की और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।