फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   School principal held for thrashing visually impaired students

रोंगटे खड़े कर देगी छात्रों की ये पिटाई

Tue, 22 Jul 2014 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Jul 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
School principal held for thrashing visually impaired students

तीन नेत्रहीन छात्रों की पिटाई का रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद पैदा गया है।

विज्ञापन


पिटाई करने वाला शख्स स्कूल का प्रिंसिपल है, जिसने इन नेत्रहीन छात्रों की बेरहमी से पिटाई की। यह पूरी घटना एक विडियो में कैद हो गई।

घटना आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के एक स्कूल का है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विडियो में स्कूल का प्रिंसिपल तीन छात्रों को निर्दयता से पीटता दिख रहा है। पुलिस ने प्रिंसिपल और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो प्रसारित होने के बाद लोग आक्रोशित

School principal held for thrashing visually impaired students

जिले के काकीनाडा टाउन में दो दिन पहले घटी यह घटना उस वक्त सामने आई जब एक स्थानीय टीवी चैनल ने एक वीडियो क्लिप प्रसारित किया, जिसमें प्रिंसिपल को एक निजी स्कूल के तीन छात्रों को बेरहमी से छड़ी से पिटते हुए दिखाया गया है।

प्रिंसिपल भी दृष्टिहीन है और उसकी पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि प्रिंसिपल एक बच्चे को स्कूल के सचिव केवी राव की मदद से दीवार की ओर धकेल रहा है।

जिलाधिकारी नीतू कुमार प्रसाद ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर प्रिंसिपल और सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने तत्काल स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा तीन और छह में पढ़ते हैं बच्चे

School principal held for thrashing visually impaired students

जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने एक ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल का दौरा कर घटना की जांच के आदेश दे दिए है। नौ से 13 साल के ये बच्चे कक्षा तीन और छह में पढ़ते हैं और उनको इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि कथित अनुशासनहीनता के कारण प्रिंसिपल ने छात्रों की पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed