फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   school principal arrested for serious charges

छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2014 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 25 Apr 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
school principal arrested for serious charges

हिसार के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जमकर हंगामा देखने को मिला। मामला स्कूल के प्रिंसिपल से जुडा़ हुआ है। जिन पर स्कूल की एक शिक्षिका ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की। लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।

विज्ञापन


जिसके चलते जमकर बवाल मचा। पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर महिला शिक्षिका के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में हंगामा किया। साथ ही सड़क जाम भी किया। भारी हंगामे और विरोध के चलते पुलिस कार्रवाई को मजबूर हुई और उसने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

स्कूल में जमकर हुआ हंगामा

school principal arrested for serious charges

प्रिंसिपल के खिलाफ महिला टीचर की लिखित शिकायत पर गौर करें तो प्रिंसिपल उससे अकसर छेड़छाड़ किया करते थे। प्रिंसिपल ने कई बार महिला शिक्षिका को स्कूल की छुट्टी के बाद रोकने की कोशिश की।

पीड़ित शिक्षिका के मुताब‌िक आखिर में प्रिंसिपल राजेंद्र सचदेवा ने सारी हदें पार करते हुए, अश्लील हरकतें करने की भी कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल ने उसे निष्कासित करवाने की धमकी भी दी।

साथ ही आईजी साहब से अच्छे संबंधों का हवाला देकर अंदर करवाने की धमकी भी दे दी। महिला ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत आईजी को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आखिर क्या था पूरा मामला

school principal arrested for serious charges

पुलिस लाइन स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की एक टीचर ने अपने साथ काम करने वाले टीजीटी टीचर आनंद गुप्ता, अंग्रेजी टीचर नवदीप और क्लर्क कृष्ण कुमार के खिलाफ मंगलवार को छेड़छाड़ की शिकायत कराई थी।

जिसमें पुलिस ने उन्हें मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस कार्रवाई के खिलाफ बुधवार सुबह उनके परिजनों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और नेशनल हाईवे पर पौने तीन घंटे तक जाम लगा दिया। वो मामले में एकतरफा कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।

हंगामा बढ़ने पर पुलिस सक्रिय हुई और उन्होंने स्कूल के दूसरे शिक्षकों से बात की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed