फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   school manager sexualy molestated two students during college tour

छात्रों को कॉलेज टूर पर ले जाकर प्रबंधक ने की अश्लीलता, पड़े लात-घूंसे

Tue, 17 Nov 2015 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Nov 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
school manager sexualy molestated two students during college tour

इलाहाबाद में यमुनापार के नैनी इलाके में कॉलेज के टूर पर गए इंटर के दो छात्रों के साथ क कॉलेज के ही प्रबंधक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


सोमवार को आगरा टूर से लौटे छात्रों ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो घरवालों का खून खौल उठा। परिजन कॉलेज पहुंच गए और आरोपी प्रबंधक को लात-घूंसों से जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया। छात्रों के परिजनों ने इसकी तहरीर नैनी थाने में दी है।
विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रबंधक ने भी थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर नैनी का कहना है कि शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। नैनी इलाके में स्थित एक निजी कॉलेज का टूर 13 नवंबर को आगरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने छात्रों को दी जान से मारने की धमकी

school manager sexualy molestated two students during college tour

टूर से लौटे इंटर में पढ़ने वाले दो छात्रों ने घरवालों को बताया कि स्कूल का प्रबंधक उन दोनों को अकेले में ले गया और मोबाइल में गंदे-गंदे वीडियो दिखाए। छात्रों का आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो उसने धमकाया और थप्पड़ मारते हुए चुप रहने को कहा।

इतना ही नहीं वह उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रों ने शोर मचाया तो धमकी दी कि किसी से इस बारे में बोला तो स्कूल से नाम काट कर भगा दूंगा। पुलिस से शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा।

किसी को पता नहीं चलेगा। घर से दूर प्रबंधक के चंगुल में फंसे छात्रों ने अपनी जुबान बंद कर ली। सोमवार को दोनों छात्र आगरा टूर से लौटकर घर पहुंचे तो अपने साथ हुई घटना के बारे में घरवालों को बताकर रो पड़े।

यह सुनकर घरवाले सन्न रह गए। दोनों छात्रों के परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रबंधक को लात-घूंसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट और हंगामे के चलते स्कूल में अफरातफरी मच गई। नैनी इंस्पेक्टर रमेश पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत की है। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed