फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   School inspectors asks a girl if she was a VIRGIN

इंस्पेक्टर ने बच्ची से पूछा, 'क्या तुम वर्जिन हो?'

Fri, 30 Jan 2015 12:25 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
School inspectors asks a girl if she was a VIRGIN

एक स्कूल में जांच के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर ने मासूम छात्रा से ऐसा सवाल किया कि उसका खुलासा होने पर बवाल खड़ा हो गया। क्रिश्चियन स्कूल में इंस्पेक्टर ने बच्ची से पूछा कि क्या वह वर्जिन है?

विज्ञापन


मामला ब्रिटेन का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर ने 12 साल की बच्ची से यह सवाल किया था। मामला सामने आने के बाद चीफ इंस्पेक्टर माइकल विल्शॉ से इस बारे में पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने आरोपों से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में एजुकेशन सेलेक्ट कमेटी से बात कर चुके हैं और जवाब भी दे चुके हैं कि छात्रों से अनैतिक सवाल पूछने का मामला गलत है और ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे सवाल पूछे गए होंगे तो उसके पीछे एक खास वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उम्र के बच्चों से ऐसे-ऐसे सवाल?

School inspectors asks a girl if she was a VIRGIN

डेली मेल के मुताबिक चीफ इंस्पेक्टर शॉ ने कहा था कि जांच के दौरान इंस्पेक्टर कुछ सवालों के जरिए इस बात की पुष्टि करते हैं कि क्या वाकई स्कूलों में ब्रिटिश मूल्यों के तहत पढ़ाई होती है या नहीं।

हालांकि हंगामा बढ़ता देखकर स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि लड़की की ओर से लगाए गए आरोपों में कुछ सच्चाई नजर आती है और वे इसके संबंध में कार्रवाई करेंगे।

जॉन डेनिंग ने कहा कि इंस्पेक्टर की ओर से जो सवाल किए गए हैं वे बच्ची की उम्र के चलते गलत मानें जा रहे हैं। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर शॉ भी खुद को फंसाए जाने की बात कह रहे हैं।

स्कूल में ऐसे सवाल पूछे जाने का मसला सामने आने के बाद बच्चों के परिजनों ने भी हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में उनसे बात की जानी चाहिए।

गे और सेक्स संबंधों पर भी पूछे सवाल?

School inspectors asks a girl if she was a VIRGIN

जानकारी के मुताबिक जिस स्कूल में यह केस सामने आया है कि वह बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, यहां बच्चों के विकास और स्कूल में होने वाली पढ़ाई से असंतुष्ट होकर विभाग ने फैसला लिया है।

हालांकि बच्चों के परिजनों ने कहा कि इंस्पेक्टर बच्चों से गलत सवाल पूछ रहे हैं। वे बच्चों से गे संबंधों, मुस्लिमों और सेक्स के बारे में सवाल करते हैं। कुछ बच्चों से यह सवाल भी किया गया कि क्या क्लास में कोई गे स्टूडेंट भी है?

बता दें कि ब्रिटेन में एक के बाद एक कई स्कूलों से शिकायत आई है कि सरकार की ओर से ब्रिटिश मूल्यों के प्रचार को लेकर शुरू किए गए अभियान ने कई समस्याएं खड़ी की हैं। इस अभियान के तहत बच्चों के सहनशीलता, दूसरों पर विश्वास और लाइफस्टाइल के गुर सिखाए जाने की बात कही गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed